ऑटो एक्सपो देखने पहुंचे हुमा कुरैशी और ठाकुर धीरेंद्र सिंह

ऑटो एक्सपो देखने पहुंचे हुमा कुरैशी और ठाकुर धीरेंद्र सिंह

ऑटो एक्सपो देखने पहुंचे हुमा कुरैशी और ठाकुर धीरेंद्र सिंह

Tricity Today | हुमा कुरैशी और ठाकुर धीरेंद्र सिंह

बुधवार को ग्रेटर नोएडा में इंडियन ऑटो एक्सपो-2020 शुरू हो गया है। बुधवार और गुरुवार को बिजनस कारपोरेट क्लास के लिए ऑटो एक्सपो खोला गया है। शुक्रवार से लोगों के लिए ऑटो एक्सपो खोला जाएगा। इसी बीच बुधवार को बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी और जेवर से भारतीय जनता पार्टी के विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह ऑटो एक्सपो देखने पहुंचे।

हुमा कुरैशी मारुति सुजुकी के पेवेलियन में प्रोमोशनल एक्टिविटी के लिए आई थीं। वह करीब एक घंटे तक मारुति के पेवेलियन में रुकीं। हुमा ने मंगलवार को ट्वीट करके यह जानकारी दी थी। हालांकि, बुधवार को भीड़ नहीं थी। लेकिन लोगों को हुमा के आने की सूचना मिली तो लोग मारुति के पेवेलियन पहुंच गए। लोगों ने हुमा के फोटो और वीडियो लिए। हुमा ने कुछ लोगों के साथ सेल्फी भी ली हैं।

वहीं, दोपहर बाद जेवर के विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह ऑटो एक्सपो देखने पहुंचे। धीरेंद्र सिंह वीआईपी लाउंज पहुंचे। आयोजकों ने उनका स्वागत भी किया। धीरेंद्र सिंह टेक्नोलॉजी को पसंद करते हैं। उन्होंने मारुति, टाटा और महेंद्रा के पेवेलियन का दौरा किया।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.