BIG BREAKING: ग्रेटर नोएडा जीरो पॉइंट से दिल्ली जा रहे सैकड़ों किसान गिरफ्तार, महिलाएं भी शामिल

BIG BREAKING: ग्रेटर नोएडा जीरो पॉइंट से दिल्ली जा रहे सैकड़ों किसान गिरफ्तार, महिलाएं भी शामिल

BIG BREAKING: ग्रेटर नोएडा जीरो पॉइंट से दिल्ली जा रहे सैकड़ों किसान गिरफ्तार, महिलाएं भी शामिल

Tricity Today | ग्रेटर नोएडा जीरो पॉइंट से दिल्ली जा रहे सैकड़ों किसान गिरफ्तार, महिलाएं भी शामिल

केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ रोष लगातार फैलता जा रहा है। अब शनिवार की दोपहर ग्रेटर नोएडा के जीरो पॉइंट से दिल्ली कूच करते हुए सैकड़ों किसानों को गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। किसान एकता संघ के बैनर तले गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद के यह किसान दिल्ली जाना चाहते थे। संघ के प्रदेश मिडिया प्रभारी आलोक नागर ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरन प्रधान के नेतृत्व में करीब 200 किसानों को पुलिस ने हिरासत में लिए हैं। किसान जिला जेल भेजने की जिद कर रहे हैं। दूसरी ओर पुलिस इन लोगों को सूरजपुर पुलिस लाइन लेकर पहुंची है। किसानों के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं भी हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक किसान एकता संघ के कैंप कार्यालय दनकौर से कानूनों के विरोध में गाड़ी और ट्रैक्टरों के साथ किसान निकले। किसानों ने दिल्ली के लिए कूच किया। संगठन के जिला अध्यक्ष कृष्ण नागर ने बताया कि जैसे ही ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे के कार्यकर्ता जीरो पॉइंट पहुंचे तो वहां पहले से मौजूद एडिशनल डीसीपी विशाल पांडे और एसीपी अब्दुल कादिर भारी पुलिस बल के साथ बैरिकेड लगाकर खड़े थे। पुलिस ने किसानों को रोका। किसान और पुलिस की बैरिकेड पर झड़प हुई। सगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरन प्रधान  ने पुलिस से कहा या तो हमें दिल्ली जाने दें या जेल भेज दें। संगठन के प्रवक्ता आलोक नागर ने कहा, "अगर पुलिस ने हम लोगों को जेल नहीं भेजा और छोड़ दिया तो हम दोबारा दिल्ली जाने के लिए निकलेंगे। जब तक दिल्ली नहीं पहुंच जाएंगे कोशिश करते रहेंगे।"

जीरो पॉइंट पर काफी देर तक किसान हंगामा करते रहे। इस दौरान यमुना एक्सप्रेस-वे और नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। यातायात को संभालने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। जिसके चलते फोर्स और किसानों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। अंततः किसानों की बात को मानते हुए पुलिस ने गिरफ्तारी लेने की बात कही। इस पर किसान वाहनों में सवार होकर पुलिस के साथ जीरो पॉइंट से सूरजपुर पुलिस लाइन के लिए निकल गए। किसान एकता संघ के खरीब 200 पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को को पुलिस ने हिरासत में लिया है। सभी किसानों को पुलिस सूरजपुर पुलिस लाइन लेकर गई है। 

ग्रेटर नोएडा के डीसीपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि किसान एकता संघ के बैनर तले कुछ किसानों ने दिल्ली जाने की कोशिश की। इन लोगों को ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे के जीरो पॉइंट पर रोका गया। किसान दिल्ली जाने पर अड़े हुए थे। उन्हें समझाया गया और वापस जाने के लिए कहा गया। काफी देर तक इन लोगों से बातचीत की गई। किसान एक्सप्रेस-वे पर ही हंगामा करने लगे। जिसके बाद इन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सभी को ग्रेटर नोएडा में सूरजपुर पुलिस लाइन की अस्थाई जेल में रखा गया है।

हिरासत में लिए गए किसानों में चौधरी बाली सिंह, सोरन प्रधान, रमेश कसाना, देशराज नागर, गीता भाटी, राजेंद्र नागर, श्रीकृष्ण बैसला, जतन प्रधान , बृजेश भाटी, आलोक नागर, वंदना चौधरी, जग्गा अधाना, सीमा खुटेल, पप्पू प्रधान, अमित अवाना, जगदीश शर्मा, जयवीर नागर, प्रताप नागर, लोकश भाटी, विक्रम यादव, ललित अवाना, बल्ले नागर, कृष्ण शर्मा, शैलेश कुमार, सुरेश नंबरदार, महेंद्र कसाना, सुनील भाटी, अमित भाटी, रफीक कुरैशी, मनोज नागर, सुमित चपकट, जाफर खान, अमित नागर, वीके चौधरी, अरविंद सेक्रेटरी, राम मेहर प्रधान, आशु खान, इमरान खान, इरशाद उल्लाह, सजय नागर और सौरव वर्मा सहित करीब 200 किसान हिरासत में लिए गए हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.