Noida: अफवाह का शिकार होकर सैकड़ों मजदूर पहुंच गए मोरना डिपो, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर हवालात में डाला

Noida: अफवाह का शिकार होकर सैकड़ों मजदूर पहुंच गए मोरना डिपो, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर हवालात में डाला

Noida: अफवाह का शिकार होकर सैकड़ों मजदूर पहुंच गए मोरना डिपो, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर हवालात में डाला

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

नोएडा (Noida) के मोरना बस डिपो (Morna Bus Depot) में लॉकडाउन (Lockdown) के बीच मंगलवार की शाम सैकड़ों की संख्या में मजदूर पहुंच गए। इन लोगों को जानकारी मिली कि उन्हें उनके घर भेजने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने बस चलाई हैं। दरअसल, यह कोरी अफवाह थी। जिससे न केवल मजदूरों को परेशानी हुई बल्कि नोएडा पुलिस को मशक्कत करनी पड़ गई। 

मोरना डिपो में मौजूद पुलिसकर्मियों ने जब मजदूरों को हटाने की कोशिश की तो उन्होंने जाने से मना कर दिया। नाराज मजदूरों ने पुलिस चौकी पर जमकर हंगामा किया। मजदूर मोरना डिपो के पास स्थित एक निर्माण स्थल पर काम करते थे और लॉकडाउन के कारण घर जाना चाहते थे। थाना सेक्टर-24 पुलिस ने एक दर्जन से अधिक मजदूरों को गिरफ्तार किया है। इन मजदूरों पर लॉकडाउन उल्लंघन के तहत मामला दर्ज किया गया है।

छात्रों को ले जाने वाली बसें डिपो में खड़ी हुई थीं
नोएडा के एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि कुछ मजदूर बस चलने की अफवाह के चलते मंगलवार को मोरना बस डिपो पहुंच गए। डिपो में छात्रों को ले जाने वाली बसें पहले से खड़ी थीं। उन्होंने बताया कि मजदूरों ने बसों में चढ़ने की कोशिश की। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें बस में चढ़ने से रोक दिया। इस पर मजदूरों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करके मजदूरों को वहां से हटाया है।

एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि पुलिस ने एक दर्जन से अधिक मजदूरों के खिलाफ लॉकडाउन का उल्लंघन करने के तहत कार्रवाई की है। इन मजदूरों पर लॉकडाउन उल्लंघन के तहत मामला दर्ज किया गया है। कुछ लोगों को थाना सेक्टर-24 पुलिस ने हिरासत में लिया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.