नोएडा में सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की

नोएडा में सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की

नोएडा में सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की

Tricity Today | नोएडा में सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की

नोएडा में गुरुवार को सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है। इस दौरान कांग्रेस के नोएडा महानगर अध्यक्ष सहाबुद्दीन, युवा कांग्रेस के पश्चिम प्रदेश अध्यक्ष ओमबीर यादव और युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम नागर की मौजूद रहे।

कांग्रेश के महानगर अध्यक्ष शहाबुद्दीन ने बताया कि बहलोलपुर और चोटपुर कॉलोनी के उदयवीर यादव समेत सैकड़ों लोगों ने प्रियंका गांधी और प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू में विश्वास जताते हुए कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचने का आह्वान किया है। युवा कांग्रेस पश्चिम यूपी के अध्यक्ष ओमबीर यादव ने कहा कि आज सभी वर्ग कांग्रेस पार्टी की तरफ देख रहा है। क्योंकि कोई पार्टी अगर युवाओं की आवाज को उठाने का काम कर रही है तो वो कांग्रेस पार्टी है। 

महानगर अध्यक्ष सहाबुद्दीन ने कहा कि भाजपा हिन्दू मुस्लिम के मुद्दों में देश को बांटना चाहती है, लेकिन प्रदेश का हर निवासी इनकी चाल को समझ चुका है। इसलिए इनकी बातों में न आकर लोग विकास को ढूढ़ रहे हैं, जो इस सरकार मैं नही हो रहा है। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम नागर ने कहा कि जिस तरीके से आज प्रदेश में ताबड़तोड़ अपराध बढ़ रहे हैं, उससे आम आदमी का जीना मुश्किल हो गया है। जनता अब 2022 में कांग्रेस की तरफ देख रही है.

गुरुवार को सदस्यता ग्रहण करने वालों में उदयवीर यादव, संतीश यादव, अरविंद चौहान, वीर सिंह, पवन चौहान, अजय चौहान अछे मियां, दीपक शर्मा, गुल मोहमद खान, अरविंद यादव, मनोज शर्मा, सुरेश प्रजापति, तेजपाल यादव, सुभाष पहलवान, लाला यादव, प्रकाश पहलवान, तेजपाल, पप्पू यादव, सद्दाम सिद्दीकी आदि प्रमुख लोग रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.