ग्रेटर नोएडा वेस्ट: ला रेजिडेंशिया सोसाइटी के सैकड़ों निवासी पानी के लिए तरसे

ग्रेटर नोएडा वेस्ट: ला रेजिडेंशिया सोसाइटी के सैकड़ों निवासी पानी के लिए तरसे

ग्रेटर नोएडा वेस्ट: ला रेजिडेंशिया सोसाइटी के सैकड़ों निवासी पानी के लिए तरसे

Google Image | ला रेजिडेंशिया सोसाइटी

- अंडरग्राउंड टैंक ओवरफ्लो होने के कारण सोसाइटी में नहीं पहुंचा पानीganga- सोसायटी के दो टावर में रहने वाले लोग बिन पानी के रहे परेशान

ग्रेनो वेस्ट की ला रेजिडेंशिया सोसाइटी K-2 टावर में रहने वाले सैकड़ों लोग गुरुवार को कई घंटे पानी ना आने के कारण बेहद परेशान रहे। आरोप है कि अंडरग्राउंड टैंक ओवर फ्लो होने से पंप हाउस में पानी पहुंच गया। जिससे पंप नहीं चल सका। कई घंटे बिना पानी के दोनों टावर के निवासी परेशान रहे। 

सोसायटी के रहने वाले सुनील जलोटा ने बताया कि टावर एक और दो में गुरुवार को पानी की आपूर्ति बाधित रही। सुबह करीब दस बजे टावर दो में पानी चला गया। यह टावर 18 मंजिला है। वहीं टावर दो में दोपहर करीब डेढ़ बजे पानी की आपूर्ति बंद हो गई। पानी नहीं होने से लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। बाहर या दूसरे के यहां से पानी लेकर काम चलाना पड़ा। 

सोसाइट के निवासियों ने बताया कि बेसमेंट में बना वाटर टैंक ओवर फ्लो हो गया था। जिससे वहां पानी भर गया। वह पानी पंप हाउस में भी पहुंच गया। जिस कारण पंप नहीं चल सका और पानी की आपूर्ति बंद हो गई। निवासियों ने बताया कि टावर दो में दोपहर तीन बजे और टावर वन में शाम छह बजे तक आपूर्ति शुरू हो सकी। बिल्डर की लापरवाही से रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को बिल जमा नहीं करने पर एनपीसीएल ने लाइट काट दी थी। जबकि, सुरक्षाकर्मियों की वेतन नहीं देने का भी मामला अभी समाप्त नहीं हुआ है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.