ग्रेटर नोएडा : किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ पद यात्रा निकाल रहे सैकड़ों सपा नेता गिरफ्तार, नोकझोंक भी हुई

ग्रेटर नोएडा : किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ पद यात्रा निकाल रहे सैकड़ों सपा नेता गिरफ्तार, नोकझोंक भी हुई

ग्रेटर नोएडा : किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ पद यात्रा निकाल रहे सैकड़ों सपा नेता गिरफ्तार, नोकझोंक भी हुई

Tricity Today | किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ पद यात्रा निकाल रहे सैकड़ों सपा नेता गिरफ्तार

भाजपा सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन के लिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आवाहन पर बुधवार को दादरी में पद यात्रा निकाल रहे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी नोकझोंक भी हुई। 

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष बीर सिंह यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की तानाशाही पूरे जोर पर है। सरकार अन्नदाता के हकों को छीन रही है। किसानों को उनकी फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य भी नहीं मिल पा रहा है। सरकार की नीतियों के कारण आज चौतरफा किसानों का शोषण हो रहा है, जिसको लेकर देशभर का किसान कड़कड़ाती सर्दी में डटकर दिल्ली की सीमा पर आंदोलन कर रहा है, लेकिन वर्तमान केंद्र सरकार किसानों की मांग मानने के लिए तैयार नहीं है। भाजपा सरकार किसानों की इस  लड़ाई में साथ दे ने वालों पर उन पर दमनकारी नीति अपना रही है ऐसे में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता किसानों की पूरे अंजाम से लड़ेगी। 

इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष फकीर चंद नागर ने कहा कि किसान  देश की रीढ़ है, लेकिन वर्तमान सरकार किसानों का उत्पीड़न करने पर आमादा है। भाजपा सरकार पतियों के दबाव में किसानों के खिलाफ कानून बनाने में लगी हुई है। 

इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने कहा कि अपने हकों को लेकर आज पूरे देश का किसान सड़क पर है। लेकिन सत्ता के नशे में चूर भाजपा सरकार उनकी जायज मांगों को भी सुनने को तैयार नहीं है। समाजवादी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता किसानों की इस लड़ाई में  पूरी तरह से उनके साथ है और उनके हको के लिए संघर्ष करेगी। 

सपा नेता जगबीर नंबरदार ने कहा कि मोदी सरकार लगातार किसान विरोधी कार्य कर रही है। इस सरकार का केवल एक ही मकसद है कि उच्च वर्ग को ज्यादा से ज्यादा लाभ पहुंचाया जाए और निम्न वर्ग जो कि किसान और मजदूर का वर्ग है। उसकी हालत बद से बदतर कर दी जाए। उनके बच्चों को शिक्षा से दूर रखा जाए। उनके परिवार को पर्याप्त भोजन ना उपलब्ध हो पाए और इस वर्ग को चिकित्सा भी उपलब्ध ना कराई जाए। केवल भारत में चंद उद्योगपतियों के हाथ में बागडोर सौंप दी गई है।

गिरफ्तारी देने वालों में कृशान्त भाटी, इंदर प्रधान, श्याम सिंह भाटी, सुधीर भाटी, दीपक नागर, जगवीर नंबरदार, अमित रोनी, अनीस अहमद, रविंद्र प्रधान, सुनील भाटी, नवीन भाटी, विकास वत्स, शैलेन्द्र भाटी, हैप्पी पंडित, हारून सैफी, सुरेंद्र नागर, विपिन नागर, जय यादव,  वचन भाटी, विनोद लोहिया, विक्रम टाइगर, सोनू तंवर, बॉबी ठेकेदार सुशील नागर, सोनू बदौली, इरशाद त्यागी, विक्रांत चौधरी, प्रशान्त भाटी, अजीत भाटी, नसरुद्दीन मलिक, बवली भाटी, सुरेंद्र भाटी, राहुल आर्यन, शादाब शाहबेरी, विष्णु सिंह, समीर मेवाती, हिमांशु मुखिया, तेजपाल तोमर, रामवीर सिंह आदि रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.