Greater Noida: पति को बेलन से पीटकर घायल किया, पति ने पुलिस से शिकायत की

Greater Noida: पति को बेलन से पीटकर घायल किया, पति ने पुलिस से शिकायत की

Greater Noida: पति को बेलन से पीटकर घायल किया, पति ने पुलिस से शिकायत की

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

ग्रेटर नोएडा में बड़ा अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जिसके बारे में सुनकर पुलिस भी हैरान परेशान है। ग्रेटर नोएडा के दनकौर कस्बे में एक व्यक्ति ने पुलिस से शिकायत की है। उसका कहना है कि पत्नी ने उसे बेलन से पीटकर घायल कर दिया है। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

ऊंची दनकौर निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर बेलन से पीटकर घायल करने का आरोप लगाया है। पीड़ित का पास के ही एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस मामले में पीड़ित ने आरोपित पत्नी के खिलाफ कोतवाली में शिकायत दी है।

पीड़ित जीतू ने बताया कि सोमवार को उसके बेटे ने पड़ोस के एक व्यक्ति के घर पहुंचकर उसके सामान को तोड़ दिया था। जिसकी शिकायत करने पड़ोसी उनके घर आया था। जिसके बाद वह अपने बेटे को डांट रहे थे। इसी दौरान पत्नी ने अपने बेटे का पक्ष लेते हुए इसका विरोध किया। पत्नी ने उनके सिर में बेलन दे मारा। इस घटना में राजू के सिर में चोट आई है। 

घायल अवस्था में वह भागकर कोतवाली पहुंचा। जहां से पुलिस ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। इस बारे में पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.