पत्नी को कोरोना होने की बात सुनकर पति ने उठाया खौफनाक कदम

पत्नी को कोरोना होने की बात सुनकर पति ने उठाया खौफनाक कदम

पत्नी को कोरोना होने की बात सुनकर पति ने उठाया खौफनाक कदम

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

गुरुवार को एक व्यक्ति ने अपने कमरे में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मौके से सुसाइट नोट नहीं मिला है। ऐसे में खुदकुशी की वजह का खुलासा नहीं हो पाया है। हालांकि, बताया जा रहा है कि मृतक की पत्नी की रिपोर्ट में कोरोना वायरस की पुष्टि होने के बाद से वह परेशान चल रहा था।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आचार्यपुरी निवासी 54 वर्षीय सतबीर सैनी ने अपने कमरे में खुदकुशी कर ली। परिजनों ने सुबह आठ बजे पुलिस को सूचना दी। पूछताछ में सामने आया कि मृतक रात को एक बजे घर आया था। सुबह में जाकर देखा। वह पंखे से शव लटका हुआ था।

पुलिस ने बताया कि खुदकुशी के कारणों का पता लगाया जा रहा है। कुछ दिन पहले मृतक की 45 वर्षीय पत्नी को अल्सर का इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां जांच में कोरोना की पुष्टि हुई थी। इसके बाद से ही महिला का पति परेशान चल रहा था। महिला को ईएसआई अस्पताल में भर्ती किया गया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.