NOIDA: शादी के 15 साल बाद पति ने क्यों की थी पत्नी की हत्या, पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा

NOIDA: शादी के 15 साल बाद पति ने क्यों की थी पत्नी की हत्या, पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा

NOIDA: शादी के 15 साल बाद पति ने क्यों की थी पत्नी की हत्या, पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

पुलिस का दावा है कि आरोपी पति के दूसरी महिला से अवैध संबंध थे, जिसके कहने पर आरोपी ने अपनी पत्नी की हत्या की थी। पुलिस इस मामले में मृतका के पति और उसके तीन भाइयों को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। 

नोएडा पुलिस के मुताबिक फेस 2 थाना क्षेत्र के गेझा गांव में 29 मार्च 2020 को एक महिला मंजू की हत्या कर शव को जला दिया गया था। मूल रूप से मकरेड़ा गांव की रहने वाली मंजू की शादी तेजा गांव के महेश के साथ 15 साल पहले हुई थी। इस संबंध में मंजू के भाई संजय ने अपने जीजा महेश व अन्य के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया था। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी पति महेश व उसके तीन भाइयों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। 

पुलिस ने महिला की हत्या के 3 महीने बाद किया चौंकाने वाला खुलासा

महिला की हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की। पुलिस इस बात की जांच में जुटी गई। शादी के 15 साल बाद महिला की हत्या की वजह पता चल गई है। पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला है कि महिला का आरोपी पति महेश एम्स अस्पताल दिल्ली में एक डॉक्टर की गाड़ी चलाता था। इस दौरान महेश की मुलाकात दिल्ली के मैक्स अस्पताल में पेशेंट केयर की नौकरी करने वाली एक महिला शशि से हुई थी। महेश के शशि से अवैध संबंध बन गए। इस बीच दोनों ने मिलकर एक साथ रहने का निर्णय लिया। महेश ने शशि के साथ रहने के लिए अपनी पत्नी मंजू की हत्या की थी। पुलिस ने महिला को दिल्ली से गिरफ्तार किया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.