नोएडा : कोविड मरीज को देखने जाने से मना करने पर पति ने पत्नी पर गोली चलाई, मामला दर्ज

नोएडा : कोविड मरीज को देखने जाने से मना करने पर पति ने पत्नी पर गोली चलाई, मामला दर्ज

नोएडा : कोविड मरीज को देखने जाने से मना करने पर पति ने पत्नी पर गोली चलाई, मामला दर्ज

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

नोएडा सेक्टर-116 में रहने वाली एक महिला ने अपने पति के खिलाफ जान से मारने की नियत से गोली चला दी। महिला ने अपने पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पति कोरोना वायरस से संक्रमित अपने किसी रिश्तेदार को देखने जाना चाहता था। पत्नी संक्रमण के खतरे की वजह से जाने से इंकार कर रही थी। इस पर दोनों के बीच विवाद हो गया। पति ने गोली चला दी।

नोएडा के सहायक पुलिस आयुक्त विमल कुमार सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर-49 क्षेत्र के सेक्टर-116 में रहने वाली श्वेता यादव ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसके पति अमित यादव ने जान से मारने की नियत से उसके ऊपर गोली चलाई है। उन्होंने बताया कि गोली घर की दीवार में जा लगी और महिला बाल बाल बच गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। 

उन्होंने बताया कि अमित का कोई रिश्तेदार कोरोना वायरस संक्रमित हो गया है और वह उसे देखने के लिए जाना चाह रहा था, लेकिन उसकी पत्नी उसको मना कर रही थी और इसी बात से आक्रोशित होकर उसने पत्नी पर गोली चला दी। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.