सर! मैं मोना बोल रही हूं, आपके लिए मेरे पास कुछ ख़ास ऑफर है, गिरफ्तारी हुई तो मोना निकली मर्द

सर! मैं मोना बोल रही हूं, आपके लिए मेरे पास कुछ ख़ास ऑफर है, गिरफ्तारी हुई तो मोना निकली मर्द

सर! मैं मोना बोल रही हूं, आपके लिए मेरे पास कुछ ख़ास ऑफर है, गिरफ्तारी हुई तो मोना निकली मर्द

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

"सर! मैं मोना बोल रही हूं। आपके लिए मेरे पास कुछ ख़ास ऑफर हैं। मैं आपको बहुत सस्ता लोन और बहुत कम प्रीमियम पर बीमा दिला सकती हूं।" कुछ ऐसी ही बातों के जरिए लोगों को उलझाकर लाखों रूपये ठगने वाली मोना को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी हुई तो मोना हट्टा कट्टा मर्द निकली है। यह सब जानकर पुलिस और पीड़ित सब हैरान हैं।

नोएडा में सस्ता कर्ज दिलाने और बीमा करवाने का झांसा देकर लोगों लाखों रूपये ठगने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। थाना सेक्टर-39 की पुलिस ने शुक्रवार को इन तीनों जालसाजों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों को जिला न्यायालय में पेश किया। अदालत ने तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

पुलिस आयुक्त के मीडिया प्रभारी अभिनेंद्र सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर-39 पुलिस ने शुक्रवार को एक सूचना के आधार पर दुर्गेश उर्फ फैजान, राहुल तथा पद्मम सैनी को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि इन लोगों ने पंकज कुमार महतो नाम के एक व्यक्ति समेत सैकड़ों लोगों के साथ कर्ज दिलाने तथा बीमा कराने के नाम पर ठगी की थी। उन्होंने बताया कि साइबर सेल प्रभारी बलजीत सिंह और थाना सेक्टर 39 पुलिस ने इन तीनों आरोपियों को आज गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि तीनो आरोपी फोन कर लोगों को कर्ज और बीमे की पेशकश करते थे। एक आरोपी लड़की की आवाज में लोगों से बात करता था। इनके पास से पुलिस ने डेबिट कार्ड, आईपैड ,एटीएम कार्ड समेत अन्य चीजें जब्त की है। उन्होंने बताया कि पुलिस इनके बैंक खातों की जांच कर रही है।

जिले में बेरोजगार युवक-युवतियों को नौकरी दिलाने, लोन, बीमा, क्रेडिट कार्ड और शेयर मार्केटिंग के नाम पर लोगों को ठगा जा रहा है। पिछले एक महीने के दौरान गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने ऐसे कई गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने करीब 20 जालसाजों को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में ऐसे तमाम गिरोह सक्रिय हैं। पहले फर्जी कॉल सेंटर चलाकर इस तरह की वारदातों को अंजाम दिया जाता था। 

पुलिस ने शहर में फर्जी कॉल सेंटर के खिलाफ बड़ा अभियान छेड़ा। जिसके बाद जालसाज अब मोबाइल कॉलिंग के जरिए धोखाधड़ी को अंजाम दे रहे हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.