अगर बैंक कर्ज से परेशान हैं तो करें यह पांच उपाय, जरूर मिलेगा लाभ

अगर बैंक कर्ज से परेशान हैं तो करें यह पांच उपाय, जरूर मिलेगा लाभ

अगर बैंक कर्ज से परेशान हैं तो करें यह पांच उपाय, जरूर मिलेगा लाभ

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

- 9 दिसंबर को गुरु और चंद्रमा की युति से बना दिव्य योग, बैंक कर्ज लेने वाले लोगों के लिए उपाय करने का विशेष महत्वganga- कर्ज के लिए जिम्मेदार कुंडली के एकादश और द्वादश भाव को मजबूत करने का विशेष दिन

बैंक कर्ज को चुकाने के लिए किए जाने वाले ज्योतिषी उपायों के लिए 9 दिसंबर को खास योग बन रहा है। जानकार मानते हैं कि गुरु और चंद्रमा की ज्योति से बनाई है दिव्य योग अब 2 वर्ष बाद ही लोगों को मिल सकेगा। ज्योतिषाचार्य का मत है कि दिव्य योग कुंडली के एकादश व द्वादश भाव में पड़ी विपरीत छाया को कम करने के लिए किए जाने वाले ज्योतिषी उपाय के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है।

ज्योतिषाचार्य पारस कृष्ण तिवारी ने बताया कि 9 दिसंबर को दिशाशूल ईशान कोण बना रहा है। इसी तरह पूर्व दिशा में योगिनी वास स्थापित है। गुरु तारा उदित होने के साथ ही शुक्र तारा भी उदयीमान उस दिन रहेगा। दोनों ही ग्रह एक साथ कन्या राशि में समाहित होंगे। ग्रहों की स्थिति किसी भी कर्ज को चुकाने के लिए उत्तम मानी जाती है। ज्योतिषाचार्य में ग्रहों की स्थिति को ऐसे लोगों के लिए भी कारगर माना जाता है जिन्होंने कर्ज लेने के बाद उसे चुकाने के लिए किसी आय पर भरोसा किया हो और उसी आय को हासिल करने में समस्या आ रही हो। 9 दिसंबर को ज्योतिषी उपाय करने वाले लोगों को यह भी ख्याल रखना चाहिए कि उस दिन दोपहर 12:00 बजे से 1:37 तक राहुकाल लगेगा। इस दौरान किसी भी तरह का ज्योतिषी उपाय नहीं किया जाएगा।

कर्ज चढ़ने के यह ग्रह है जिम्मेदार
ज्योतिष शास्त्र में कर्ज के लिए कुंडली के एकादश व द्वादश भाव को देखा जाता है। यह दोनों ही भाव कर्ज की स्थिति और कर्ज लेने की मंशा को साफ जाहिर करते हैं। कुंडली में इन दोनों भाव के कमजोर होने पर ही कर्ज लिए जाने की जैसी स्थिति खड़ी हो जाती है। जब इन दोनों भाव पर विपरीत ग्रहों की छाया पड़ने लगती है तो ऐसी स्थिति में कर्ज को चुकाने में समस्या आने लगती है। ज्योतिषी उपाय के किए जाने से कुंडली में मौजूद इन दोनों ही भाव शुद्ध होते हैं और इन पर पड़ने वाली विपरीत ग्रहों की छाया के असर को भी कम किया जा सकता है।

  • - मंगल का प्रभाव होने पर व्यक्ति को लिए गए कर्ज को चुकाने में अधिक समस्या आती है।
  • - सूर्य का प्रभाव होने पर व्यक्ति को लिए गए कर्ज के साथ ही समाज में अपमान का भी सामना करना पड़ता है।
  • - शुक्र और वृश्चिक के प्रभाव के चलते माया के फेर में फंस कर व्यक्ति अनावश्यक रूप से कर्ज लेता है।
  • - शनिवार को लिए जाने वाले कर्ज को चुकाने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

यह करें उपाय

  • - बैंक कर्ज आसानी से चुकाया जा सके इसके लिए 9 तारीख को घर में बने मंदिर में हनुमान जी का पाठ करें।
  • - ग्रहों की स्थिति को बेहतर किए जाने के लिए 9 तारीख को हरे रंग के गणपति को घर के मुख्य मार्ग के समझ स्थापित करें और लाल मूंग की दाल प्रसाद के रूप में रोजाना अर्पण करें।
  • - कोशिश करें जितना संभव हो 9 दिसंबर के बाद से घर की रसोई का ही पका हुआ भोजन ग्रहण करें। 11 महीने तक घर की रसोई के चूल्हे में कुछ ना कुछ जरूर पकाए।
  • - 9 दिसंबर के बाद से बैंक की लिए हुए कर्ज को चुकाने के लिए मंगलवार का दिन निर्धारित करें। शनिवार को लोन की किस्त चुकाने से कर्ज को खत्म करने संबंधी समस्याओं का सामना नहीं करना होगा।
  • - 9 दिसंबर को सवा पाव मूंग की दाल उबालकर उसमें शक्कर या चीनी और देसी घी मिलाकर गाय को खिलाने से कर्ज चुकाने में आ रही समस्याएं काफी हद तक कम होंगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.