Greater Noida: बिजली नहीं आई तो महिलाओं ने पावर हाउस पर हल्ला बोला, जानिए पूरा मामला

Greater Noida: बिजली नहीं आई तो महिलाओं ने पावर हाउस पर हल्ला बोला, जानिए पूरा मामला

Greater Noida: बिजली नहीं आई तो महिलाओं ने पावर हाउस पर हल्ला बोला, जानिए पूरा मामला

Tricity Today | बिजली नहीं आई तो महिलाओं ने पावर हाउस पर हल्ला बोला

दादरी क्षेत्र के चिटेहरा गांव में पिछले कई दिनों से बिजली आपूर्ति नहीं हो रही हैgangaगांव में कई ट्रांसफार्मर फूंके पड़े हैं, जो शिकायतों के बावजूद बदले नहीं जा रहे हैंgangaगुरुवार को गांव की महिलाएं एकत्र हुईं और दादरी पावर स्टेशन पर पहुंच गईंgangaमहिलाओं ने दूसरे गांवों की विद्युत आपूर्ति भी बंद कर दी, हड़कम्प मच गया

ग्रेटर नोएडा के चिटहेरा गांव में कई दिन से बिजली नहीं आ रही है। ऊपर से भीषण गर्मी पड़ रही है। उसके कारण गांव में लोगों का जीना मुहाल हो गया है। गुरुवार की सुबह गांव की महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। गांव की महिलाएं बड़ी संख्या में एकत्र होकर पावर स्टेशन पर पहुंच गईं। महिलाओं ने जमकर हंगामा किया और दूसरे गांवों चल रही सप्लाई को बंद कर दिया है। महिलाओं के हल्ला बोल से बिजली विभाग के अफसरों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस को इत्तला दी गई।

महिला का कहना है कि जब तक उनके गांव की बिजली चालू नहीं होगी, तब तक किसी को भी बिजली सप्लाई नहीं होने देंगे। दादरी कस्बे के पास उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन का सब स्टेशन है। यहां से कस्बे के आसपास के कई गांवों की बिजली सप्लाई होती है। इस सब स्टेशन पर गुरुवार की दोपहर महिलाओं ने हंगामा किया। चिटहेरा गांव की महिलाओं का आरोप है कि पिछले कई दिनों से बिजली नहीं आ रही है। इसके चलते गर्मी में बुरा हाल है। विद्युत विभाग से कई बार इसकी शिकायत की गई, लेकिन किसी ने सुनवाई नहीं की। 

महिलाओं ने बताया कि गांव के कई ट्रांसफार्मर फूंके पड़े हैं। जिन्हें बदला नहीं जा रहा है। महिलाओं ने गुरुवार को बिजली घर पर जाकर दूसरे गांवों की सप्लाई बंद करवा दी। कहा कि जब तक उनके गांव की बिजली चालू नहीं होगी, दूसरे गांव को बिजली भी सप्लाई नहीं होने दी जाएगी। विद्युत विभाग के अधिकारियों ने किसी तरह महिलाओं को समझाया और जल्द बिजली चालू करने का आश्वासन दिया। इसके बाद महिलाएं वापस अपने घरों को लौट आई हैं।

आपको बता दें कि दादरी और आसपास के पूरे इलाके में उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन बिजली की आपूर्ति करता है। जबकि ग्रेटर नोएडा शहर में नोएडा पावर कंपनी के पास बिजली आपूर्ति के अधिकार हैं। पिछले 4 महीने से लॉकडाउन चल रहा है। जैसे ही गर्मी बढ़ी है, उसके साथ ही ग्रेटर नोएडा शहर और जिले के ग्रामीण इलाकों में बिजली कटौती बढ़ गई है। ग्रेटर नोएडा शहर में भी लंबे-लंबे ट्रिप हो रहे हैं। बिजली घंटो गुल हो रही है। जिसकी वजह से लोग परेशान हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.