21 दिन में लॉकडाउन से लगभग सवा तीन लाख करोड़ का रिटेल व्यापार प्रभावित हुआ

21 दिन में लॉकडाउन से लगभग सवा तीन लाख करोड़ का रिटेल व्यापार प्रभावित हुआ

21 दिन में लॉकडाउन से लगभग सवा तीन लाख करोड़ का रिटेल व्यापार प्रभावित हुआ

Tricity Today | GIP Mall closed due to amid Lockdown

देश के व्यापारियों के शीर्ष संगठन कॉन्फेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश में लॉकडाउन जारी रखने के निर्णय को तार्किक और बेहद जरूरी बताते हुए इसका पुरजोर समर्थन किया है। हालांकि, विगत 21 दिनों में लॉकडाउन के चलते बड़ी आर्थिक हानि और नुकसान भी उठाना पड़ा है।

कैटसका दिल्ली एनसीआर के संयोजक सुशील कुमार जैन ने कहा कि देश में गत 21 दिनों के लॉकडाउन के चलते लगभग 3.15 लाख करोड़ के फु टकर व्यापार प्रभावित हुआ है। कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीसी भरतिया एवं राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने बताया की देश में लगभग 7 करोड़ व्यापारी हैं। जिनमें से लगभग 1.5 करोड़ व्यापारी आवश्यक वस्तुओं में व्यापार करते हैं, लेकिन उनमें से केवल 40 लाख व्यापारी ही देश भर में जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति श्रंखला को जारी रखे हुए हैं। क्योंकि केंद्र सरकार के स्पष्ट दिशा निर्देशों के बावजूद राज्यों में अभी तक ट्रांसपोर्ट सुविधा पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नहीं हो पाई है। 

दूसरी ओर लगभग 80 प्रतिशत कर्मचारी लॉक डाउन के कारण अपने गांवों को चले गए हैं जबकि केवल 20 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ ही देश भर के व्यापारी आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति को जारी रखें हुए है। ऐसे में देश भर में करीब 3.15 लाख करोड़ रुपए के फु टकर व्यापार प्रभावित हुआ है। ऐसे में सुशील कुमार जैन ने आग्रह किया है की सभी राज्यों में व्यापारियों को कफ्र्यू पास सुविधापूर्वक मिलने और पर्याप्त मात्रा में ट्रांसपोर्ट सुविधा आवश्यक वस्तुओं की निर्बाध सप्लाई की बेहद जरूरी है। इसलिए राज्यों के स्तर पर यह सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.