नोएडा पुलिस ने की बड़ी कार्यवाही, लॉकडाउन तोड़ने वाले 33 लोग गिरफ्तार

नोएडा पुलिस ने की बड़ी कार्यवाही, लॉकडाउन तोड़ने वाले 33 लोग गिरफ्तार

नोएडा पुलिस ने की बड़ी कार्यवाही, लॉकडाउन तोड़ने वाले 33 लोग गिरफ्तार

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

गौतम बुध नगर पुलिस ने लोक डाउन तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। गौतमबुद्ध नगर में धारा-144 सीआरपीसी का उल्लंघन करने पर आईपीसी की धारा-188 के तहत शुक्रवार को 9 एफआईआर दर्ज की गई हैं। पुलिस ने 33 लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। 

मीडिया सेल ने बताया कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने 793 वाहनों को चेक किया। इनमें से 249 वाहनों का चालान और 4 वाहनों को सीज किया गया है। इनसे पुलिस ने जुर्माना वसूल किया है। आकस्मिक सेवाओं के 15  वाहनों का परमिट किया गया है। जिलेभर में 200 चेकिंग बिन्दुओं पर 24 घंटे बैरियर लगाकर पुलिस चेकिंग कर रही है।

गौतम बुद्ध नगर जिले को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने रेड जोन में शामिल किया है। जिसके चलते लॉकडाउन-3 को नोएडा और ग्रेटर नोएडा में सख्ती से लागू किया जा रहा है। दूसरी ओर नोएडा और ग्रेटर नोएडा में लगातार कोरोना वायरस से संक्रमित लोग सामने आ रहे हैं। हालात संभालने के लिए पुलिस ने रोजाना शाम 7:00 बजे से अगले दिन सुबह 7:00 बजे तक कर्फ्यू की घोषणा कर रखी है।

इस दौरान गौतम बुद्ध नगर जिले में लोगों का घरों से निकलना प्रतिबंधित है। केवल आपातकालीन और आकस्मिक परिस्थितियों में ही लोगों को पुलिस से अनुमति लेकर घरों से बाहर निकलने की छूट है। ऐसे में जो लोग लॉकडाउन का पालन नहीं कर रहे हैं, पुलिस उनके खिलाफ सख्ती से कार्यवाही कर रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.