ग्रेटर नोएडा: बच्ची से रेप करने वाले को पुलिस ने मारी गोली, दरोगा की पिस्टल छीनकर भाग रहा था

ग्रेटर नोएडा: बच्ची से रेप करने वाले को पुलिस ने मारी गोली, दरोगा की पिस्टल छीनकर भाग रहा था

ग्रेटर नोएडा: बच्ची से रेप करने वाले को पुलिस ने मारी गोली, दरोगा की पिस्टल छीनकर भाग रहा था

Tricity Today | Rape accused injured during scene recreation

ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर कस्बे में 8 साल की मासूम बच्ची से रेप करने वाले आरोपी ने पुलिस टीम पर भी हमला बोल दिया। पुलिस ने बचाव किया और जवाबी गोलीबारी में युवक को गोली लगी है। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस तफ्तीश के दौरान क्राइम सीन को दोहराने के लिए अभियुक्त को घटनास्थल पर लेकर गई थी। इसी दौरान उसने एक सब इंस्पेक्टर पर हमला कर दिया और उसकी पिस्टल छीन ली।

मंगलवार को सूरजपुर कस्बे में इस दरिंदे ने 8 साल की बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया था। आरोपी चॉकलेट दिलाने के बहाने बच्ची को अपने साथ ले गया और मकान की पांचवीं मंजिल पर जाकर रेप की वारदात की। यह मूल रूप से रबूपुरा कस्बे का निवासी है। यह उसी मकान में किराए पर रहता है जिसमें बच्ची रहती है। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बुधवार को आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा।

गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट ने बताया कि बुधवार की देर रात करीब 11 बजे थाना सूरजपुर पुलिस अभियुक्त सोनू वर्मा पुत्र दया वर्मा निवासी गांव जॉनचना थाना रबूपुरा को पुलिस अभिरक्षा में पुनः निरीक्षण के लिए घटनास्थल पर लेकर गई। अभियुक्त को घटना में प्रयुक्त चाकू की बरामदगी के लिए थाना सूरजपुर क्षेत्र में स्थित मोजर बेयर कम्पनी के पीछे ले जाया गया। वहां से लौटते समय अभियुक्त सोनू ने पुलिस अभिरक्षा में साथ आये उपनिरिक्षक से पिस्टल छीन ली। फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया गया। इस दौरान पुलिस मुठभेड़ में अभियुक्त सोनू गोली लगने से घायल हो गया है। अभियुक्त के कब्जे से छीनी गयी सरकारी पिस्टल बरामद कर ली गई है। सोनू वर्मा को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.