सुशांत सिंह राजपूत मामले में रिया चक्रवर्ती की मुश्किल बढ़ी, मुकदमा दर्ज हुआ

सुशांत सिंह राजपूत मामले में रिया चक्रवर्ती की मुश्किल बढ़ी, मुकदमा दर्ज हुआ

सुशांत सिंह राजपूत मामले में रिया चक्रवर्ती की मुश्किल बढ़ी, मुकदमा दर्ज हुआ

Tricity Today | सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के मामले में उनकी प्रेमिका रिया चक्रवर्ती घिरती जा रही हैं। एक और मुंबई पुलिस रिया चक्रवर्ती से लगातार पूछताछ कर रही है। वह शक के घेरे में हैं। दूसरी और अब उनके खिलाफ बिहार में एक मुकदमा दर्ज किया गया है। इस पर 24 जून को वहां की अदालत सुनवाई करेगी। इससे पहले बिहार में करण जोहर समेत आठ और बॉलीवुड स्टार व निर्देशकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया जा चुका है।

सुशांत सिंह राजपूत को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में सदर थाने के पताही निवासी कुंदन कुमार ने शनिवार को सीजेएम कोर्ट में रिया चक्रवर्ती पर याचिका दर्ज की है। कोर्ट ने इस पर सुनवाई के लिए 24 जून की तिथि तय की है। 

कुंदन का आरोप कि अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने साजिश के तहत सुशांत को अपने प्रेमजाल में फंसाया। सुशांत उस पर विश्वास करने लगा। इसके बाद वह सुशांत का आर्थिक व मानसिक शोषण करने लगी। सुशांत की मदद से उसे फिल्मी करियर में कामयाबी मिलने लगी। उद्देश्य पूरा होने पर वह सुशांत से किनारा करने लगी। उसने सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाया। उसके व्यवहार से सदमा लगने पर अभिनेता ने मुंबई स्थित अपने आवास पर आत्महत्या कर ली। 

बता दें कि इससे पहले भी मुजफ्फरपुर में सलमान खान समेत आठ पर परिवाद दर्ज कराया गया था। रिया ने पुलिस को बयान दिया है कि दोनों जल्द ही एक घर लेने वाले थे और साल 2020 के आखिरी तक दोनों शादी के बंधन में भी बंधने वाले थे। रिया ने पुलिस को बताया कि सितंबर 2019 में दिल बेचारा फिल्म पूरी करने के बाद से सुशांत को डिप्रेशन होने के संकेत मिलने लगे थे। शुरुआत में सुशांत ने उसे नजरअंदाज करना शुरू किया, लेकिन धीरे धीरे तकलीफ बढ़ने लगी। 

रिया के अनुसार, वह खुद सुशांत को डॉक्टर के पास ले गई और सुशांत का इलाज शुरु कराया। रिया के मुताबिक सुशांत दवाइयां ठीक से नहीं ले रहे थे। कभी कभी सुशांत एकदम से चुप रहते तो कभी कभी उनका अलग ही मूड रहता था। रिया ने बताया कि जब तक वह सुशांत के पास रहीं तब तक उन्होंने उनका खूब ख्याल रखा लेकिन एक समय के बाद सुशांत ने खुद अकेले रहने की बात की और उन्हें घर भेज दिया। 

रिया ने बताया कि वो दोनों रूमी जाफरी के निर्देशन में एक फिल्म करने वाले थे जिसे वासू भगनानी प्रोड्यूस करने वाले थे। फिल्म की शूटिंग जल्द शुरु होने वाली थी लेकिन लॉकडाउन की वजह से शूटिंग रुक गई। सुशांत अपने फ्यूचर प्राजेक्ट्स को लेकर काफी उत्साहित थे उसपर काम कर रहे थे। रिया उनके प्रोजेक्ट में भी उनकी सपोर्ट कर रही थी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.