COVID-19 Update: दुनिया में तीसरे नम्बर पर पहुंचा भारत, रूस को पीछे छोड़ा, और कुछ महत्वपूर्ण तथ्य

COVID-19 Update: दुनिया में तीसरे नम्बर पर पहुंचा भारत, रूस को पीछे छोड़ा, और कुछ महत्वपूर्ण तथ्य

COVID-19 Update: दुनिया में तीसरे नम्बर पर पहुंचा भारत, रूस को पीछे छोड़ा, और कुछ महत्वपूर्ण तथ्य

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

अब भारत से आगे अमेरिका और ब्राजील हैं gangaअमेरिका में भारत से करीब 4 गुना व ब्राजील में दोगुना मरीजgangaपूरी दुनिया में रूस की मृत्यु दर सबसे कम है gangaचौंकाने वाली बात यह कि चीन टॉप-10 देशों में शामिल नहींgangaटॉप-10 देशों में भारत समेत एशिया के केवल तीन देश हैं gangaशीर्ष 10 देशों में यूरोप के सबसे ज्यादा देश शामिल हैं

भारत में कोरोना वायरस तेजी से पांव पसार रहा है। रोजाना बड़ी संख्या में नए मरीज सामने आ रहे हैं। अब सोमवार को वर्ल्ड टेली में भारत तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। भारत ने रूस को पीछे छोड़ दिया है। अब केवल अमेरिका और ब्राजील इस मामले में भारत से आगे हैं। भारत का पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान इस मामले में दुनिया में 12वें पायदान पर है। अभी भी सबसे चौंकाने वाली बात यही है कि कोरोना वायरस का जन्मदाता तीन टॉप-10 मुल्कों में भी शामिल नहीं है।

वर्ल्डोमीटर के अनुसार भारत में इस समय 6,87,760 कोरोना मरीज हैं। रूस में अब तक 6,81,251 संक्रमित केस सामने आ चुके हैं। लिहाजा, सोमवार को दिन निकलते ही भारत रूस को पीछे छोड़कर दुनिया में सबसे ज्यादा संक्रमित लोगों के मामले में तीसरे नंबर पर पहुंच गया है।

रूस में मृत्यु दर सबसे कम दर्ज की गई है
इस वैश्विक रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में देश में 13 हजार से ज्यादा केस दर्ज किए गए हैं। भारत में रविवार की शाम तक 13,856 मामले दर्ज किए गए थे। रूस में अभी 6,81,251 केस हैं। वहां पिछले 24 घंटे में 6,736 मामले दर्ज किए गए हैं। 

करीब 4 महीनों से अमेरिका इस महामारी से जूझ रहा है
अब दुनिया में पहले स्थान पर अमेरिका और दूसरे नंबर पर ब्राजील हैं। हालांकि, अमेरिका और ब्राजील में भारत के मुकाबले 2 गुना से भी ज्यादा कोरोना केस हैं। कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा त्रस्त देश अमेरिका है। अमेरिका में अब तक 29,53,014 निवासियों को कोरोना वायरस का संक्रमण हो चुका है। अमेरिका में यह संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। करीब 4 महीने से अमेरिका संक्रमण की चपेट में है, लेकिन वहां अभी भी रोजाना बड़ी संख्या में नए मामले सामने आ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 17,244 नए केस रिपोर्ट किए गए हैं। अमेरिका में अब तक 1,32,382 लोगों की वायरस की चपेट में आने के कारण मौत हो चुकी हैं।

ब्राजील में अभी भी रोजाना बड़ी संख्या में नए केस रिपोर्ट हो रहे हैं
अमेरिका के बाद ब्राजील का नंबर है। ब्राजील में अब तक 15,78,376 कोरोना केस दर्ज किए गए हैं। इनमें से 64,365 लोगों की मौत हो चुकी हैं। अब तीसरे पायदान पर पहुंचे भारत पहुंच गया है। हमारे देश में अब तक 6,87,760 केस दर्ज हो चुके हैं। जिसमें 19,568 लोगों की जान जा चुकी हैं।

अमेरिका नंबर वन लेकिन टॉप-10 में सबसे ज्यादा देश यूरोप के हैं
पूरी दुनिया में चौथे नंबर पर रूस है। रूस में अभी 6,81,251 कोरोना केस हैं। रूस में मृत्यु दर सबसे कम है। वहां अब तक केवल 10,161 लोगों की मौत हुई हैं। करीब 2 महीने पहले तक कोरोना वायरस ने पूरे यूरोप में खौफनाक रूप अख्तियार कर लिया था। इटली और स्पेन को इस महामारी ने झकझोर कर रख दिया था। इटली, रोम, स्पेन, पोलैंड, स्वीटजरलैंड, नीदरलैंड, स्कॉटलैंड और टर्की में कोरोना वायरस का प्रकोप हल्का पड़ चुका है। अब यूरोप से रूस में सबसे ज्यादा महामारी फैली हुई है। हालांकि, इनमें से ज्यादातर देश संक्रमित लोगों की संख्या के मामले में टॉप टेन में ही शामिल हैं। रूस के बाद स्पेन (छठे), इंग्लैंड (आठवें) और इटली (10वें) शीर्ष 10 देशों में शामिल हैं।

टॉप-10 में भारत समेत एशिया के 3 देश शामिल हैं
वर्ल्डोमीटर डॉट इंफो के अनुसार, टॉप 10 देशों में यूरोप और दक्षिण अमेरिका के 4-4 देश शामिल हैं। दक्षिण अमेरिकी देशों में ब्राजील के बाद पेरू (पांचवें), चिली (सातवें) और मैक्सिको (नौवें) शीर्ष 10 में शामिल हैं। अगर भारत के पड़ोसी देशों की बात करें तो पाकिस्तान में 2,28,474 केस आ चुके हैं। वह इस लिस्ट में 12वें नंबर पर है। ईरान 11वें नम्बर पर है। ईरान में अभी तक 2,40,438 केस आ चुके हैं। ईरान का मोर्टालिटी रेट ज्यादा है। इतने कम केस होने के बावजूद वहां 11,571 लोग मारे जा चुके हैं। शीर्ष 12 देशों की सूची में भारत समेत एशिया के 3 देश शामिल हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.