भारतीय पर्यटन एवं यात्रा प्रबंधन संस्थान का चुनाव संपन्न

भारतीय पर्यटन एवं यात्रा प्रबंधन संस्थान का चुनाव संपन्न

भारतीय पर्यटन एवं यात्रा प्रबंधन संस्थान का चुनाव संपन्न

Tricity Today | भारतीय पर्यटन एवं यात्रा प्रबंधन संस्थान का चुनाव संपन्न

भारतीय पर्यटन एवं यात्रा प्रबंधन नोएडा एलूमनी असोसिएशन का सोमवार को चुनाव संपन्न हुआ। यह चुनाव असोसिएशन के संरक्षक प्रफेसर आलोक शर्मा, डायरेक्टर भारतीय पर्यटन और यात्रा संस्थान पर्यटन मंत्रालय की तरफ से कराया गया है। यह चुनाव में पवन गुप्ता नोडल अधिकारी, डॉ रिजिन्गिं लामा और डॉ चारूशीला यादव की देखरेख में किया गया है। 

असोसिएशन का अध्यक्ष अली शर्मा, उपाध्यक्ष संगीता बारूआ, सचिव सयानी घोष, संयुक्त सचिव अश्वनी भाटी, कोषाध्यक्ष नमिता दास बनाया गया है। 

असोसिएशन के अध्यक्ष अली शर्मा ने बताया कि भारतीय पर्यटन संस्थान के छात्र दुनिया भर में फैले हुए है। पूर्व छात्रों के हितों को ध्यान रखना राष्ट्रीय पर्यटन हित में है। इस असोसिएशन का उददेश्य देश में पर्यटन उधोग और पर्यटन शिक्षा को बढावा देना हैं। पर्यटन से संबंधित नीतिगत मामलों में एक निर्णायक रूख अपनाकर अपनी संगठन की बात रखना है। 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.