नोएडा: प्रियंका और राहुल गांधी के हाथरस जाने की सूचना, नोएडा डीएनडी पर भारी फोर्स लगाया गया, कांग्रेसियों का भी जमावड़ा

नोएडा: प्रियंका और राहुल गांधी के हाथरस जाने की सूचना, नोएडा डीएनडी पर भारी फोर्स लगाया गया, कांग्रेसियों का भी जमावड़ा

नोएडा: प्रियंका और राहुल गांधी के हाथरस जाने की सूचना, नोएडा डीएनडी पर भारी फोर्स लगाया गया, कांग्रेसियों का भी जमावड़ा

Tricity Today | प्रियंका और राहुल गांधी के हाथरस जाने की सूचना, नोएडा डीएनडी पर भारी फोर्स लगाया गया, कांग्रेसियों का भी जमावड़ा

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी हाथरस जाने के लिए दिल्ली से निकलने वाले हैं। दोनों भाई-बहन नोएडा डीएनडी से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे और यमुना एक्सप्रेस वे होते हुए हाथरस जाने की सूचना है। जिसके मद्देनजर नोएडा डीएनडी पर सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी जमे हुए हैं।

दूसरी ओर डीएनडी पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक राहुल और प्रियंका गांधी को हाथरस जाने से रोकने के लिए डीएनडी पर ही रोका जाएगा। ऐसे में पुलिस और कांग्रेसियों के बीच टकराव की नौबत आ सकती है। इसे ध्यान में रखते हुए गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट ने डीएनडी पर भारी फोर्स तैनात किया है।

कांग्रेसी कार्यकर्ता नारेबाजी कर रहे हैं। सड़क पर ही बैठ गए हैं। पुलिस उन्हें वहां से हटाने की कोशिश कर रही है। इसके चलते यातायात भी प्रभावित हो रहा है। आज सुबह करीब 10:00 बजे बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता और पदाधिकारी डीएनडी पर पहुंचने लगे थे। जिसकी भनक पुलिस को लगी। जानकारी मिली की राहुल गांधी और प्रियंका गांधी हाथरस जाने के लिए दिल्ली से निकलने वाले हैं। इसके बाद आनन-फानन में डीएनडी पर पुलिस और पीएसी को तैनात कर दिया गया है।

जानकारी मिल रही है कि दोनों नेताओं को डीएनडी से आगे नहीं बढ़ने दिया जाएगा। इसको लेकर अभी से ही पुलिस और कांग्रेसियों के बीच नोकझोंक शुरू हो गई है। दरअसल, नोएडा और ग्रेटर नोएडा की ओर से डीएनडी की तरफ जा रहे कांग्रेसियों को भी पुलिस में रोकना शुरू कर दिया है। पुलिस डीएनडी पर किसी भी तरह की भीड़ एकत्र नहीं होने देना चाहती है।

आपको बता दें कि हाथरस में एक दलित युवती की हत्या कर दी गई है। विपक्ष इस हत्याकांड के बाद से उत्तर प्रदेश सरकार पर हमलावर है। प्रियंका गांधी ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस्तीफा मांगा था। दिनभर इस मसले को लेकर बवाल मचा रहा। प्रियंका गांधी पूरे मामले को लेकर आंदोलन के मूड में है। जिसके चलते उत्तर प्रदेश सरकार खासी सक्रिय है। एक और प्रियंका गांधी और दूसरे नेता युवती के साथ गैंगरेप के बाद हत्या की बात कर रहे हैं। 

वहीं, उत्तर प्रदेश सरकार और पुलिस ने रेप से साफ इनकार किया है। युवती के शव को रात के अंधेरे में जलाने पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। इस पूरे प्रकरण को लेकर बुधवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी राज्य सरकार को नोटिस भेजे हैं।

प्रियंका गांधी, राहुल गांधी, मायावती, अखिलेश यादव, ममता बनर्जी, एमके स्टालिन और देशभर के तमाम नेताओं की टिप्पणियों के बाद से यह मामला राष्ट्रीय सुर्खियों में छाया हुआ है। अब इसी मसले को लेकर प्रियंका गांधी हाथरस जाकर पीड़ित परिवार से मुलाकात करना चाहती हैं। दूसरी ओर उत्तर प्रदेश सरकार का कहना है कि पीड़ित परिवार को उसने आर्थिक सहायता दी है। 

पूरे मामले की जांच करने के लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम का गठन कर दिया गया है। इस मामले में जल्दी से जल्दी चार्जशीट अदालत में दाखिल की जाएगी। मामले का ट्रायल फास्ट ट्रेक कोर्ट से करवाया जाएगा। आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है। ऐसे में प्रियंका गांधी केवल वहां जाकर राजनीति करना चाहती हैं। लोगों के सेंटीमेंट्स को भड़का कर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रही हैं। प्रियंका गांधी के हाथरस जाने से कानून व्यवस्था को खतरा उत्पन्न हो सकता है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.