बागपत: भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष को दिन निकलते ही गोलियों से भूना, एसओ सस्पेंड

बागपत: भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष को दिन निकलते ही गोलियों से भूना, एसओ सस्पेंड

बागपत: भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष को दिन निकलते ही गोलियों से भूना, एसओ सस्पेंड

Google Image | बागपत में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष को दिन निकलते ही गोलियों से भूना

मंगलवार की सुबह उत्तर प्रदेश में बागपत जिले में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। इस मामले में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताते हुए पुलिस को 24 घंटे के अंदर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। दूसरी और मामले पर संज्ञान लेते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस के महानिदेशक ने छपरौली के एसएचओ को सस्पेंड करने का दिया है। बागपत के एसपी ने बताया कि एसएचओ को सस्पेंड कर दिया गया है।

बागपत के छपरौली थाना इलाके में रहने वाले भाजपा के 52 वर्षीय पूर्व जिला अध्यक्ष संजय खोखर मंगलवार की सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए अपने खेत में निकले थे। मॉर्निंग वॉक से वापस अपने घर लौटते समय तिलवाड़ा मार्ग पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने संजय खोखर पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। संजय खोखर को हमलावरों ने 4 गोलियां मारी हैं। उनकी मौके पर ही मौत हो गई है। खेतों में काम कर रहे लोगों ने गोलियों की आवाज सुनी तो उस और दौड़े। लोगों ने देखा कि संजय खोखर खून से लथपथ हालत में रास्ते पर पड़े थे। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस, एसपी और एसपी मौके पर पहुंचे हैं। इस मामले के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने संजय खोखर की डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। योगी आदित्यनाथ ने इस मामले में काफी दुख जताया है। उन्होंने बागपत पुलिस से 24 घंटे में अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

बागपत के एसपी अजय कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल हत्या के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। परिजनों से हुई बातचीत के आधार पर पुलिस पुराने रंजिश के चलते हत्या की आशंका जता रही है। एसपी ने मामले की जांच के लिए कई टीमों का गठन किया है। इस मामले के बाद बागपत के एसपी ने संजय खोखर की हत्या और अपराध को रोकने में नाकाम रहने पर छपरौली थाना प्रभारी निरीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.