LIVE: ग्रेटर नोएडा पुलिस ने परी चौक पर चलाया सघन तलाशी अभियान, पुलिस को देख कर लोगों में हड़कंप मचा

LIVE: ग्रेटर नोएडा पुलिस ने परी चौक पर चलाया सघन तलाशी अभियान, पुलिस को देख कर लोगों में हड़कंप मचा

LIVE: ग्रेटर नोएडा पुलिस ने परी चौक पर चलाया सघन तलाशी अभियान, पुलिस को देख कर लोगों में हड़कंप मचा

Noida Police | ग्रेटर नोएडा पुलिस ने परी चौक पर चलाया सघन तलाशी अभियान

कानपुर पुलिस मुठभेड़ के मुख्य आरोपी के नोएडा-ग्रेटर नोएडा में आने की खबर से पुलिस अलर्ट  मोड में आ गई। ग्रेटर नोएडा के परी चौक पर पहली बार इतनी संख्या में पुलिस को देख कर आने जाने वाले लोगों हड़कंप मच गया। लोगों को लगा कुछ बड़ा मामला हुआ है इसके चलते पुलिस इतनी गहनता से जांच कर रही है। पुलिस ने एक एक वाहन की जांच की। वाहनों में सफर करने वाले लोगों के पहचान की गई। इस दौरान ब्लैक फिल्म लगे वाहनों के फिल्म उतरवाई गई। 

ग्रेटर नोएडा के डीसीपी राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ बुधवार की शाम परी चौक पर सघन तलाशी अभियान चला गया। इस दौरान सभी वाहनों की जांच की गई। वाहनों में सफर करने वाले लोगों की पहचान की गई। इस दौरान पुलिस ने सरकारी और प्राइवेट बसों को रुकवा कर भी उसमें अंदर जाकर एक एक सवारी की पहचान की। पुलिस को शक था कहीं किसी बहन में कानपुर घटना का मुख्य आरोपी विकास दुबे छिपकर न बैठा हो। इस दौरान पुलिस ने काले शीशे की गाड़ियों को रोककर उनकी फिल्म उतरवाई गई। पुलिस पूरी तरह मुस्तैद दिखाई दी। 

पुलिस ने दिन में न्यायालय में तलाशी अभियान चलाया था
ग्रेटर नोएडा पुलिस ने दिन में जिला न्यायालय में सघन तलाशी अभियान चलाया था। इस दौरान भी पुलिस ने कोर्ट परिसर में अंदर जाने वाले एक-एक व्यक्ति की तलाशी ली थी। अंदर जाने वाले व्यक्ति का मांस कटवा कर चेहरा देखकर अंदर जाने दिया था। कानपुर घटना के मुख्य आरोपी विकास दुबे किस जिले में सरेंडर करने और आने की सूचना से पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.