नैथानी ने एसएसपी गाजियाबाद के रूप में चार्ज सम्भाला

नैथानी ने एसएसपी गाजियाबाद के रूप में चार्ज सम्भाला

नैथानी ने एसएसपी गाजियाबाद के रूप में चार्ज सम्भाला

Tricity Today | IPS Kalanidhi Naithani

गाजियाबाद के नवनियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी शुक्रवार की सुबह पुलिस लाइन पहुंचे और कार्यभार संभाल लिया है। कलानिधि नैथानी 2010 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी हैं। गाजियाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने उन्हें कार्यभार सौंपा है। सुधीर सिंह गुरुवार को ही आगरा में पीएसी स्थानांतरित किए गए हैं। नैथानी लखनऊ से ट्रांसफर किए गए हैं।

वर्ष 2010 बैच के आईपीएस अफसर कलानिधि नैथानी मूल रूप से उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के रहने वाले हैं। कलानिधि ने चुस्त कानून व्यवस्था और अनुशासन प्रियता के लिए यूपी पुलिस में पहचान कायम की है। एजुकेशन बैकग्राउंड टेक्नोलॉजी से जुड़ी है लिहाजा, तकनीक का उपयोग पसन्द करते हैं। उन्होंने हाईस्कूल की पढाई पौड़ी से की। उसके बाद इंटरमीडिएट आर्मी स्कूल मथुरा से की है। इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्युनिकेशन में बीटेक करने के लिए पंत नगर गए। नैथानी ने उस्मानिया विश्वविद्यालय हैदराबाद से पुलिस मैनेजमेंट में एमबीए किया है।

शिक्षक परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनका परिवार देहरादून में है। मां राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षिका हैं। पिता भी रिटायर प्रोफेसर हैं। पत्नी आयकर विभाग में संयुक्त आयुक्त और बड़े भाई थल सेना में कर्नल हैं। पत्नी अभी दिल्ली में पोस्टेड हैं।

कलानिधि नैथानी ने भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र में वैज्ञानिक अधिकारी रहे थे। भारत सरकार के सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स बंगलुरु और दिल्ली में 5 वर्ष रिसर्च इंजीनियर रह चुके हैं। इसके अलावा वह एसएसपी लखनऊ, एसएसपी बरेली, एसपी पीलीभीत, एसपी कन्नौज, एसपी फतेहपुर, एसपी मीरजापुर, कमांडेंट-38 पीएसी अलीगढ़, कमांडेंट-9 पीएसी मुरादाबाद, पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय, एएसपी कुंभ मेला और एएसपी सहारनपुर रहे हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.