लव कुमार को गौतमबुद्ध नगर का एडिशनल पुलिस कमिश्नर बनाया गया, अखिलेश कुमार का तबादला

लव कुमार को गौतमबुद्ध नगर का एडिशनल पुलिस कमिश्नर बनाया गया, अखिलेश कुमार का तबादला

लव कुमार को गौतमबुद्ध नगर का एडिशनल पुलिस कमिश्नर बनाया गया, अखिलेश कुमार का तबादला

Google Image | IPS Love Kumar

गौतमबुद्ध नगर पुलिस में गुरुवार को बड़ा फेरबदल किया गया है। गौतमबुद्ध नगर के एडिशनल पुलिस कमिश्नर (लॉ एंड ऑर्डर) अखिलेश कुमार मीणा का तबादला कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं विभाग में कर दिया गया है। उनकी जगह डीआईजी (जेल) लव कुमार को गौतमबुद्ध नगर भेजा गया है। अब लव कुमार एडिशनल कमिश्नर (लॉ एंड ऑर्डर) की जिम्मेदारी संभालेंगे। आपको बता दें कि लव कुमार पूर्व में गौतमबुद्ध नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रह चुके हैं।

करीब 6 महीने पहले गौतमबुद्ध नगर में पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम लागू किया गया था। पुलिस कमिश्नर आलोक कुमार सिंह के साथ बतौर एडिशनल पुलिस कमिश्नर अखिलेश कुमार मीणा को भेजा गया था। वह जिले में अपर पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। गुरुवार को अखिलेश कुमार का स्थानांतरण जेल विभाग में कर दिया गया है। उन्हें डीआईजी जेल बनाकर भेजा गया है। उनके स्थान पर डीआईजी लव कुमार को गौतमबुद्ध नगर का अपर पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) नियुक्त किया गया है।

लव कुमार वर्ष 2017-18 में करीब एक वर्ष के लिए गौतमबुद्ध नगर में बतौर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पारी खेल चुके हैं। लव कुमार का कार्यकाल जिले में बेहद शानदार रहा था। पदोन्नति होने के कारण उनका स्थानांतरण गौतमबुद्ध नगर से जेल विभाग में किया गया था। करीब 2 वर्ष से वह बतौर डीआईजी जेल कामकाज देख रहे थे। हालांकि, इस दौरान वह गौतमबुद्ध नगर जेल के प्रभारी रहे। वह समय-समय पर गौतमबुद्ध नगर जेल का दौरा करने आते रहे।

लव कुमार की गिनती गौतमबुद्ध नगर में तैनात रहे। लोकप्रिय आईपीएस अधिकारियों में की जाती है। उन्हें बेहद सौम्य और सरल स्वभाव के लिए जाना जाता है। जानकारों का मानना है कि लव कुमार की गौतमबुद्ध नगर में तैनाती से पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम को मजबूती मिलेगी।

आपको बता दें कि लव कुमार वर्ष 2004 बैच के आईपीएस अफसर हैं। मूल रूप से ज्योतिबाफुले नगर के रहने वाले हैं। वह विज्ञान में स्नातक करने के बाद भारतीय पुलिस सेवा में चयनित हो गए थे। गौतमबुद्ध नगर और सहारनपुर समेत कई बड़े जिलों में बतौर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तैनात रह चुके हैं। 1 जनवरी 2018 को वह बतौर डीआईजी पदोन्नत हुए थे।

बेहतरीन काम के लिए उन्हें 2017 में स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस महानिदेशक की ओर से रजत पदक दिया गया था। वर्ष 2019 में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ही उन्हें स्वर्ण पदक दिया गया था। सहारनपुर में हुए जातीय दंगों के दौरान लव कुमार ने बेहद बहादुरी के साथ दंगाइयों का सामना किया था। दंगे शांत करने के लिए लव कुमार ने वहां विशेष भूमिका निभाई थी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.