कभी घर चलाने के लिए रिशेप्सनिस्ट थीं, अब हैं पुलिस कप्तान

कामयाबी : कभी घर चलाने के लिए रिशेप्सनिस्ट थीं, अब हैं पुलिस कप्तान

कभी घर चलाने के लिए रिशेप्सनिस्ट थीं, अब हैं पुलिस कप्तान

Tricity Today | आईपीएस पूजा यादव

Haryana : कभी बच्चों को ट्यूशन पढ़ाकर तो कभी रिसेप्शन पर नौकरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करने वाली पूजा यादव आईपीएस (Pooja Yadav IPS) बनीं। आईपीएस अफसर शब्द सुनने में जितना अच्छा लगता है। बनने में उससे कई गुना ज्यादा कठिन है। हरियाणा की रहने वाली 33 वर्षीय पूजा यादव ने 2018 में यूपीएससी (UPSC) का एग्जाम पास किया और वह आईपीएस अफसर बन गई। 

नौकरी के लिए कनाडा और जर्मनी गई
पूजा यादव मूल रूप से हरियाणा की रहने वाली है। पूजा यादव की आर्थिक स्थिति स्थिति शुरुआत से ही ठीक नहीं थी। उनका जन्म 20 सितंबर 1988 को हुआ था। शुरुआती पढ़ाई पूजा यादव ने हरियाणा से ही की थी। बाद में उन्होंने M.Tech in Biotechnology and Food Technology की पढ़ाई की। जिसके कारण वो नौकरी करने के लिए कनाडा चली गई। उसके कुछ सालों बाद वह जर्मनी नौकरी के लिए चली गईं। 

परिवार के बाद अपने सपनों को पूरा किया
विदेश में नौकरी करने के दौरान पूजा यादव की आर्थिक स्थिति अच्छी तो हो गई लेकिन सपने अभी पूरे नहीं हुए। जिसके बाद पूजा अपने सपनों में उड़ान भरने के लिए वापस अपने देश भारत आ गई। भारत में लौटने के बाद यूपीएससी की तैयारी करना शुरू कर दिया। पूजा ने यूपीएससी की तैयारी करना शुरू किया। पहली बार में पूजा यादव असफल हो गई लेकिन दूसरी बार 2018 में पूजा यादव आईपीएस अफसर बन गई। अब वह 2018 कैडर की आईपीएस है।

आईएएस विकल्प भारद्वाज से रचाई शादी
पूजा यादव ने इस 18 फरवरी 2021 को आईएएस विकल्प भारद्वाज से शादी की थी। दोनों की मुलाकात मसूरी में लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी हुई थी। पूजा के पति विकल्प 2016 बैच के हैं और केरल कैडर के अधिकारी है लेकिन शादी के बाद उन्होंने गुजरात कैडर में ट्रांसफर का अनुरोध किया है।

सोशल मीडिया का शौक हैं पूजा यादव को
पूजा यादव सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और इंस्टाग्राम पर उनके करीब 2.5 लाख फॉलोअर्स हैं। पूजा यादव सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने के साथ अपने विचारों को लोगों के साथ शेयर करती है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.