कांग्रेस साजिश के तहत कृषि बिल को किसान विरोधी साबित करने में जुटी है : डॉ महेश शर्मा

कांग्रेस साजिश के तहत कृषि बिल को किसान विरोधी साबित करने में जुटी है : डॉ महेश शर्मा

कांग्रेस साजिश के तहत कृषि बिल को किसान विरोधी साबित करने में जुटी है : डॉ महेश शर्मा

Tricity Today | प्रेसवार्ता करते भाजपा सांसद और विधायक

मंगलवार को नोएडा में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए सांसद डॉ महेश शर्मा ने कहा कि कांग्रेस साजिशन कृषि बिल को किसान विरोधी बता रही है। किसानों में इस तरह का भ्रम फैलाकर कांग्रेस किसानों का अहित कर रही है। कृषि बिल पारित होने के बाद से ही विपक्षी दल, खासकर कांग्रेस इसे किसान विरोधी बताकर किसानों को सरकार के खिलाफ लामबंद करने में जुटी है। भाजपा आलाकमान ने भी अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं से कृषि बिल की खूबियों को किसानों के बीच पहुंचाने के लिए कहा है। मंगलवार को नोएडा में भाजपा ने कृषि बिल के फायदे बताने के लिए एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया था। 

सांसद डॉ महेश शर्मा, नोएड़ा के विधायक पंकज सिंह के अलावा पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी कार्यक्रम में मौजूद रहे। डॉ महेश शर्मा ने कार्यक्रम में कहा कि कांग्रेस द्वारा यह भ्रम फैलाया जा रहा है कि कृषि बिल एक किसानों के खिलाफ केंद्र सरकार की साजिश है। असल में इस बिल से एमएसपी प्रभावित नहीं होती है और एमएससी प्रणाली यथावत जारी रहेगी। किसानों को बेहतर मूल्य दिलाने के लिए यह सरकार की एक अनूठी पहल है। इस बिल के लागू होने के बाद किसान अपनी उपज को देश के किसी भी कोने में बेच सकेंगे। अगर किसानों के गृह राज्य में उनको उचित मूल्य नहीं मिल रहा है, या वहां मंडी की सुविधा नहीं है तो किसान अपनी फसल को दूसरे राज्य में भी बेच सकते हैं।      

विधायक पंकज सिंह ने बताया कि इस बिल के जरिए किसानों की आय को बढ़ाने का पूरा प्रयास किया गया है। इसके माध्यम से सरकार बिचौलियों को खत्म करना चाहती है। इससे किसान को उसकी फसल का उचित मूल्य मिल सकेगा। केंद्र सरकार का लक्ष्य किसानों की आय में बढ़ोत्तरी करना है। नए कृषि बिल के जरिए किसानों के लिए एक सुगम और अच्छा माहौल तैयार हो सकेगा। उन्हें अपनी सुविधा के हिसाब से फसल खरीदने और बेचने की आजादी होगी। एक देश - एक बाजार की अवधारणा को बल मिलेगा। कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष और मीडिया प्रभारी विनोद शर्मा, तन्मय शंकर, महामंत्री चन्दगीराम यादव, उमेश त्यागी, डिंपल आंनद, गणेश जाटव, उपाध्यक्ष मनीष शर्मा, रमेश शेखर, राम निवास यादव, पंकज झा, उमेश यादव, रजत शर्मा मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.