BREAKING: कश्मीर नियंत्रण रेखा पर सीमापार से हुई गोलीबारी में जेसीओ शहीद

BREAKING: कश्मीर नियंत्रण रेखा पर सीमापार से हुई गोलीबारी में जेसीओ शहीद

BREAKING: कश्मीर नियंत्रण रेखा पर सीमापार से हुई गोलीबारी में जेसीओ शहीद

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

जम्मू कश्मीर के रजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास रविवार को गोलीबारी की एक घटना में सेना का एक जूनियर कमीशन अधिकारी (जेसीओ) शहीद हो गया। रक्षा सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर सेना ने कुछ संदिग्ध गतिविधि देखी जिसके तुरंत बाद सीमा पार से गोलाबारी हुई।

उन्होंने बताया कि भारतीय सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया और गोलीबारी के दौरान जेसीओ को गोली लगी। सूत्रों ने कहा कि अंतिम खबर मिलने तक सीमापार से गोलीबारी हो रही थी और आगे की जानकारी की प्रतीक्षा है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.