Greater Noida: लॉकडाउन में फंसी महिला को घर पहुंचाने के बहाने जेठ ने दोस्तों के साथ मिलकर गैंगरेप किया

Greater Noida: लॉकडाउन में फंसी महिला को घर पहुंचाने के बहाने जेठ ने दोस्तों के साथ मिलकर गैंगरेप किया

Greater Noida: लॉकडाउन में फंसी महिला को घर पहुंचाने के बहाने जेठ ने दोस्तों के साथ मिलकर गैंगरेप किया

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

लॉकडाउन के दोरान नोएडा में फंसी एक महिला को घर पहुंचाने का झांसा देकर उसके जेठ ने अपने एक साथी संग मिलकर कार में सामूहिक दुष्कर्म किया।आरोपियों ने नोएडा से जारचा जाने के दौरान तिलपता कंटेनर के पास कार रोककर वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने शिकायत करने पर महिला को जान से मारने की धमकी दी। पीडि़ता ने घर आकर पति को जानकारी दी। इसके बाद सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने मामले में मुक़दमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 

जारचा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक महिला नोएडा की एक कंपनी में काम करती है। महिला नोएडा में किराये पर कमरा लेकर रहती है। महिला लॉकडाउन के चलते नोएडा में फंस गई थी। वह जारचा में अपने पति के पास जाना चाहती थी। महिला को उसके पति के ताऊ के बेटे अशोक ने घर लेकर आने का झांसा दिया। अशोक अपने साथी संदीप के साथ कार से नोएडा सैक्टर-51 महिला को लेने पहुंच गये।दोनों आरोपी 14 अप्रैल की रात क़रीब 9:30बजे महिला को कार में बैठाकर जारचा ले जा रहे थे। इसी दौरान आरोपियों ने तिलपता कंटेनर डिपो के पास कार रोकी और सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी पीडि़ता के घर छोड़ आए। पीडि़ता के पति को जानकारी देने के बाद मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने महिला को मेडिकल जाँच के लिए भेजा है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.