ग्रेटर नोएडा : मन पसंद अंगूठी नहीं मिली तो ज्वैलर को गोली मार दी

ग्रेटर नोएडा : मन पसंद अंगूठी नहीं मिली तो ज्वैलर को गोली मार दी

ग्रेटर नोएडा : मन पसंद अंगूठी नहीं मिली तो ज्वैलर को गोली मार दी

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

ग्रेटर में गुरुवार की दोपहर अजीब घटना हुई है। यहाँ की बादलपुर कोतवाली के छपरौला गांव में एक सर्राफा व्यापारी को गोली मारने का मामला प्रकाश में आया है। गुरूवार को दुकान पर पहुंचे दो युवकों ने एक विशेष डिजाइन की अंगूठी की मांग की। जब इस प्रकार की अंगूठी दुकान में नहीं होने का हवाला देकर ज्वैलर ने मना कर दिया तो एक युवक ने तमंचा निकालकर सर्राफा को गोली मार दी। गोली सर्राफा के हाथ मे लगी है। जिससे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की एफआईआर दर्ज कर जांच कर रही है। इस वारदात का वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल हो रहा है।

सन्नी कुमार की छपरौला में आनंद अस्पताल के पीछे सर्राफा की दुकान है। गुरूवार को सन्नी दुकान पर था। इसी दौरान दो युवक बाइक पर सवार होकर उसकी दुकान में पहुंचे। युवकों ने सन्नी से एक विशेष प्रकार की सोने की अंगूठी की मांग की। दुकान पर इस प्रकार की अंगूठी न होने के कारण सन्नी ने मना कर दिया। जिसके बाद एक युवक ने उसे गोली मार दी। गोली मारने की बाद सन्नी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

वहीं, अन्य व्यापारी इस घटना को रंगदारी या लूट के प्रयास का अंदेशा लगा रहे हैं। इस मामले में बादलपुर कोतवाली के एसएचओ धर्मेंद्र शर्मा का कहना है कि मामला प्रथम दृष्टया पसंद की अंगूठी नहीं मिलने का प्रकाश में आया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। जल्दी हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.