ग्रेटर नोएडा : जेवर और भैंस लुटेरों का 5 दिनों बाद भी नहीं चला कोई पता, पीड़िता ने लगाया रेप का आरोप

ग्रेटर नोएडा : जेवर और भैंस लुटेरों का 5 दिनों बाद भी नहीं चला कोई पता, पीड़िता ने लगाया रेप का आरोप

ग्रेटर नोएडा : जेवर और भैंस लुटेरों का 5 दिनों बाद भी नहीं चला कोई पता, पीड़िता ने लगाया रेप का आरोप

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

पांच दिन पहले दादरी में स्थित एक गांव में खेतों पर सब्जी उगाने वाले परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट करने के मामले में पुलिस अभी तक बदमाशों को सुराग नहीं लगा पायी है। साथ ही पीड़ित परिवार पर सत्ता दल के लोग दुष्कर्म की घटना को दबाने का प्रयास कराने में लगे हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

दादरी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दूसरे जनपद से आकर खेतों में सब्जी उगा कर एक परिवार अपना पालन पोषण करता है। गत 28 नवम्बर की रात बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाकर झोपड़ी में डाल दिया और नकदी, जेवर और दो पशु लूट ले गये थे। 

आरोप है कि बदमाशों ने एक महिला के साथ दुष्कर्म भी किया था। जानकारी मिलते ही सपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता पीड़ित परिवार से मिले और सहयोग का आश्वाशन दिया। उसके बाद सत्ता दल के लोग खेतों पर पीड़ित परिवार के पास पहुंचे और दुष्कर्म की घटना से इंकार करने के लिए दवाब बनाया। 

यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गयी है। घटना को पांच दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस बदमाशों को सुराग नहीं लगा सकी है। एसीपी नितिन कुमार का कहना है कि कुछ बदमाश चिन्हित किये हैं। जो कि पडोसी जनपद के हैं। पुलिस उनकी तलाश कर ही है। जल्द ही गिरफ्तारी कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.