पत्रकार प्रशांत कनौजिया फिर गिरफ्तार, राम मंदिर पर टिप्पणी की

पत्रकार प्रशांत कनौजिया फिर गिरफ्तार, राम मंदिर पर टिप्पणी की

पत्रकार प्रशांत कनौजिया फिर गिरफ्तार, राम मंदिर पर टिप्पणी की

Google Image | पत्रकार प्रशांत कनौजिया

पत्रकार प्रशांत कनौजिया को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्रशांत कनौजिया को वसंत विहार थाने ले जाया गया। वहां से लखनऊ भेज दिया गया है। दरअसल, प्रशांत कनौजिया ने सोशल मीडिया पर राम मंदिर को लेकर एक टिप्पणी की थी। जिसके बाद उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई। इसी मामले में दिल्ली पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी की है। इससे पहले भी प्रशांत कनौजिया को गिरफ्तार किया जा चुका है। पिछली बार उन्हें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर विवादित टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

प्रशांत कनौजिया को गिरफ्तार करने पर भीम आर्मी के मुखिया चंद्रशेखर आजाद ने आलोचना की है। चंद्रशेखर ने ट्वीट किया है। उसमें लिखा है कि बहुजन से ताल्लुक रखने वाले पत्रकार प्रशांत कनौजिया की गिरफ्तारी दिखाती है कि उत्तर प्रदेश में तानाशाही चल रही है। किसी को भी किसी मामले को उठाने और कुछ भी लिखने की कोई आजादी नहीं है। इस वक्त देश में आपातकाल से भी बुरे हालात हैं। चंद्रशेखर आजाद ने प्रशांत कनौजिया को तत्काल रिहा करने की मांग की है। दूसरी ओर जानकारी मिल रही है कि प्रशांत कनौजिया ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की थी। जिसमें राम मंदिर के साथ ही राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की है। 

प्रशांत कनौजिया पर आरोप है कि उसने जाति और धर्म को बांटने वाली टिप्पणी की है। इस टिप्पणी को लेकर लखनऊ के हजरतगंज थाने में एफआईआर दर्ज करवाई गई है। जिसमें प्रशांत कनौजिया पर फेक न्यूज़ के जरिए दंगा फैलाने की कोशिश करने का आरोप लगाया गया है। एफआईआर दर्ज होने के बाद दिल्ली और उत्तर प्रदेश पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मंगलवार को प्रशांत कनौजिया की गिरफ्तारी की है। हालांकि, इस पूरे प्रकरण को लेकर दिल्ली और उत्तर प्रदेश पुलिस की ओर से अभी तक कोई खास जानकारी उपलब्ध नहीं करवाई गई है। 

यह जानकारी मिली है कि प्रशांत कनौजिया को दिल्ली में उनके आवास से गिरफ्तार किया गया, उसके बाद वसंत विहार थाने में रखा गया। उत्तर प्रदेश पुलिस वसंत विहार थाने से लेकर प्रशांत कनौजिया को लखनऊ जा रही है। आपको बता दें कि इससे पहले भी प्रशांत कनौजिया को उत्तर प्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार किया था। दरअसल, पिछली बार कन्नौजिया ने यूपी के चीफ मिनिस्टर योगी आदित्यनाथ के खिलाफ एक आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उस मामले में भी प्रशांत कनौजिया के खिलाफ लखनऊ में मुकदमा दर्ज करवाया गया था।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.