जेपी नड्डा का नोएडा डीएनडी पर जोरदार स्वागत किया

जेपी नड्डा का नोएडा डीएनडी पर जोरदार स्वागत किया

जेपी नड्डा का नोएडा डीएनडी पर जोरदार स्वागत किया

Tricity Today | JP Nadda welcomed on Noida DND

दिल्ली से आगरा जा रहे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का भाजपा महानगर इकाई ने डीएनडी टोल प्लाजा पर जोरदार स्वागत किया। स्वागत करने वालों में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा, राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर, नोएडा के विधायक पंकज सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी, महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता के नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का डीएनडी पर ढोल, बाजे और रेड कारपेट पर स्वागत किया गया।

स्वागत कार्यक्रम में जेपी नड्डा ने कहा, जो सरकारें 70 वर्षों तक कार्य न कर सकीं, वह सारे काम मात्र 6 महीने की नरेंद्र मोदी सरकार ने देशहित में किए हैं। पिछली सरकारों में न तो इच्छा शक्ति थी और न ही राजनीतिक दृढ़ता थी। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निर्णय लेने में सक्षम हैं। वह तुरंत निर्णय लेते हैं। उन्होंने जो नारा दिया था, "सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास" के तहत कार्य कर रही है। जेपी नड्डा आगरा में सीएए के समर्थन में होने वाली रैली में जा रहे थे। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नोएडा में प्रथम आगमन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का गुलाब के फूलों, शॉल और पगड़ी पहनाकर जोरदार स्वागत किया।

इस दौरान पूर्व मंत्री डॉ. महेश शर्मा, सुनील बंसल संगठन महामंत्री, नोएडा के विधायक पंकज सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी, सुरेंद्र नागर  सांसद राज्यसभा, महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, महिला आयोग की अध्यक्ष विमला बाथम, मंत्री नवाब सिंह नागर, मंत्री कैप्टन विकास गुप्ता, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल, राज्य भाजपा परिषद के सदस्य जुगराज चौहान, अनिल पंडित, योगेंद्र चौधरी, मीडिया प्रभारी विनोद शर्मा, राकेश शर्मा, विनोद त्यागी, युद्धवीर चौहान, जिला महामंत्री पूनम सिंह, नरेश शर्मा, मनीष शर्मा, चंदगीराम यादव, संजय बाली, डिंपल आनंद, चमन अवाना, गिरीश कोटनाला, धर्मेंद्र गुप्ता, एसएम त्यागी, अमित त्यागी, गणेश जाटव, मनोज चौहान, सुरेश कृष्णन समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.