गौरव चंदेल हत्याकांड: सड़क के बाद सोशल मीडिया पर पहुंची इंसाफ की लड़ाई

गौरव चंदेल हत्याकांड: सड़क के बाद सोशल मीडिया पर पहुंची इंसाफ की लड़ाई

गौरव चंदेल हत्याकांड: सड़क के बाद सोशल मीडिया पर पहुंची इंसाफ की लड़ाई

Tricity Today | Gaurav Chandel

ग्रेनो वेस्ट के लोगों ने जस्टिस फोर गौरव के नाम से फेसबुक पर पेज बनायाgangaहैशटेग जस्टिस फोर गौरव पर हजारों लोग ट्वीट कर चुके हैंgangaमीडिया कनेक्ट टीम ने चेंज डॉट ओआरजी पर पिटीशन डाली

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौर सिटी निवासी गौरव चंदेल को इंसाफ दिलाने के लिए सोशल मीडिया पर अभियान शुरू किया गया है। ग्रेनो वेस्ट के लोगों ने जस्टिस फोर गौरव के नाम से फेसबुक पर पेज बनाया है। फेसबुक पेज पर लोग गौरव के केस में होने वाली एक-एक जानकारी शेयर कर रहे हैं। गौरव चंदेल को इंसाफ दिलाने के लिए पेज पर जुड़ने वाले लोगों की संख्या रोजाना बढ़ती जा रही है। लेकिन, पुलिस अभी तक इस प्रकरण में खाली हाथ है। ट्वीटर पर हैशटेक चल रहा है और चेंज डॉट ओआरजी पर पिटिशन डाली गई हैं।
 
गौर सिटी में रहने वाले गौरव चंदेल की 6 जनवरी की रात हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद से ग्रेनो वेस्ट के लोगों में गम और गुस्सा है। लोग गौरव को इंसाफ दिलाने के लिए सड़क पर आकर विरोध प्रर्दशन कर चुके हैं। लेकिन, पंद्रह दिन बाद भी पुलिस हत्यारों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। अब लोगों ने गौरव चंदेल को इंसाफ दिलाने के लिए फेसबुक पर अभियान शुरू किया है। जस्टिस फोर गौरव के नाम से फेसबुक पर पेज बनाया है। जिसमें 1,214 लोग अब तक जुड़ चुके हैं। जबकि, 1,233 लोगों ने पेज को लाइक किया है।
केस से जुड़ी हर जानकारी शेयर की जा रही है
गौरव चंदेल हत्याकांड केस से जुड़ी हर जानकारी को फेसबुक पेज पर शेयर किया जा रहा है। जिसमें पुलिस की कार्रवाई और मीडिया की खबरों को भी पोस्ट किया जा रहा है। इसके अलावा आम आदमी की इस प्रकरण से जुड़ी हर गतिविधि की जानकारी भी पेज पर शेयर की गई है। सोसाइटी के लोगों द्वारा किए गए कैंडल मार्च, पैदल मार्च आदि विरोध प्रदर्शन की फोटो अपलोड की गई हैं।

ट्विटर पर 60 हजार से ज्यादा ट्वीट
गौरव चंदेल हत्याकांड में लोगों ने ट्विटर पर भी मुहिम छेड़ रखी है। जिसमें पुलिस को लेकर काफी भड़ास निकाली जा रही है। कुछ लोगों ने इस मामले में सीबीआई से जांच करवाने की मांग की है। इसके अलावा भी लोग पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद और नौकरी आदि की मांग कर रहे हैं। अब तक 60 हजार से ज्यादा ट्वीट इस हैशटेग पर हो चुके हैं। जिसमें प्रियंका गांधी समेत देश के कई बड़े राजनेता भी शामिल हैं।

चेंज डॉट ओआरजी पर सीबीआई जांच के लिए पिटिशन
ग्रेनो वेस्ट के निवासी गौरव चंदेल हत्याकांड को लेकर पुलिस से संतुष्ट नहीं हैं। अब ये लोग मामले को सीबीआई को सौंपने की मांग कर रहे हैं। इसके लिए गौर सिटी के निवासी और मीडिया कनेक्ट टीम के सदस्य विवेक रमन ने चेंज डॉट ओआरजी पर पिटिशन डाली है। इस पिटीशन पर भी अब तक करीब एक हजार लोगों ने साइन किए हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.