ग्रेटर नोएडा वेस्ट: मंदबुद्धि लड़की से बलात्कार के आरोप में किशोर गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा वेस्ट: मंदबुद्धि लड़की से बलात्कार के आरोप में किशोर गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा वेस्ट: मंदबुद्धि लड़की से बलात्कार के आरोप में किशोर गिरफ्तार

Social Media | प्रतीकात्मक फोटो

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक मंदबुद्धि लड़की से बलात्कार के मामले में आरोपी किशोर को थाना बिसरख पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। शहर के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी है। 

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सहायक पुलिस आयुक्त राजीव कुमार सिंह ने बताया कि 16 वर्षीय मंदबुद्धि किशोरी से उसके पड़ोस में रहने वाले एक किशोर ने एक हफ्ते पूर्व बलात्कार किया था। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच कर रही पुलिस ने रविवार को आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर लिया है। उसे ग्रेटर नोएडा के किशोर न्याय बोर्ड के सामने पेश किया गया। बोर्ड ने उसे राजकीय बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.