कैलाश अस्पताल में कोरोना से संक्रमित मरीज मिला, सील किया गया

कैलाश अस्पताल में कोरोना से संक्रमित मरीज मिला, सील किया गया

कैलाश अस्पताल में कोरोना से संक्रमित मरीज मिला, सील किया गया

Tricity Today | Kailash Hospital Khurja

पूर्व केंद्रीय मंत्री और गौतमबुद्ध नगर से सांसद डॉ महेश शर्मा के कैलाश समूह का खुर्जा अस्पताल शुक्रवार को सील कर दिया गया। अस्पताल में भर्ती एक डायबिटीज के मरीज को शुक्रवार सुबह कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। संक्रमित मरीज को आईसोलेशन वार्ड में उपचार के लिए भर्ती कर दिया गया है। बुलन्दशहर के स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन के अधिकारी कैलाश अस्पताल से जुड़ा मामला होने के कारण संवेदनशील हैं।

बीते 4 मई को खुर्जा पीरजादगान मोहल्ले के रहने वाले 53 साल के व्यक्ति को कैलाश अस्पताल में भर्ती किया गया था। डॉक्टरों ने प्रोटोकॉल के तहत उसका कोरोना टेस्ट करवाया। गुरुवार की रात उसकी रिपोर्ट आई और पॉजिटिव डिक्लेयर किया गया। इसके बाद बुलन्दशहर के स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन में हड़कम्प मच गया। मरीज को तत्काल चिट्टा एल-1 कोविड-19 अस्पताल शिफ्ट कर दिया गया।

बुलंदशहर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा केएन तिवारी ने बताया कि कोरोना संक्रमित व्यक्ति के परिवार के अन्य 9 लोगों को क्वारंटाइन किया गया है। कोरोना संक्रमित पाया गया व्यक्ति खुर्जा में मीट की दुकान चलाता था। जिसकी बीते 15 दिनों से तबियत खराब थी। बताया जा रहा है कि व्यक्ति डायबिटीज की बीमारी से भी ग्रस्त है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मरीज के संपर्क में आए लोगों की सूची तैयार कर रहे हैं। जिसके लिए अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है। कोरोना संक्रमित व्यक्ति से मिलने आए लोगों और अस्पताल स्टाफ की पहचान की जा रही है। संक्रमित के संपर्क में आने वाले लोगों की सूची तैयार करके उन्हें क्वारंटाइन किया जाएगा। दूसरी ओर एहतियातन खुर्जा नगर के 5 मोहल्लों को हॉटस्पॉट घोषित करते हुए सील किया गया है।

खुर्जा की एसडीएम ईशा प्रिया ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग से मिली रिपोर्ट के आधार पर कैलाश अस्पताल को सील कर दिया गया है। अस्पताल को सेनेटाइज किया जा रहा है। अस्पताल के स्टॉफ से पॉजिटिव आए व्यक्ति के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है। यह जानकारी मिलने के बाद शुक्रवार को डॉ. महेश शर्मा भी खुर्जा कैलाश अस्पताल पहुंचे थे। जहां उन्होंने मामले को लेकर अस्पताल के डॉक्टरों और कर्मचारियों से बातचीत की। सभी को सावधानी बरतने को कहा है।

कोरोना संक्रमित महिला मिलने के बाद सील हो गया था डॉ महेश शर्मा का सेक्टर
डॉ महेश शर्मा नोएडा के सेक्टर 15-ए में रहते हैं। इस सेक्टर में करीब 3 सप्ताह पहले कोरोनावायरस से संक्रमित एक बुजुर्ग महिला मिलने के बाद सील कर दिया गया था। सीलिंग के दौरान कुछ डॉ महेश शर्मा को भी 3 सप्ताह तक अपने घर में रहना पड़ा था। सेक्टर से लोगों का आवागमन पूरी तरह बंद था। अब पिछले 21 दिनों से कोई नया मामला सामने नहीं आने के बाद सेक्टर को रेड जोन से निकालकर ऑरेंज जोन में शामिल किया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.