कलराज मिश्रा ने किसानों के मुद्दे पर बड़ी बात कही, छात्रों को दिया बड़ा मंत्र

Farmers Protest: कलराज मिश्रा ने किसानों के मुद्दे पर बड़ी बात कही, छात्रों को दिया बड़ा मंत्र

कलराज मिश्रा ने किसानों के मुद्दे पर बड़ी बात कही, छात्रों को दिया बड़ा मंत्र

Google Image | Rajasthan Governor Kalraj Mishra

राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने किसानों से जुड़े मुद्दों पर गुरुवार को बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र में विकास के जरिए राज्यों की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ ही किसानों की समृद्धि और विकास के लिए सभी को मिलकर काम करने की जरूरत है। उन्होंने इसमें कृषि विश्वविद्यालयों को भी आगे आकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आह्वान किया है।

कलराज मिश्र उदयपुर के महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, ''हमारा पूरा प्रयास यह होना चाहिए कि कैसे किसानों को कृषि से अधिक से अधिक लाभ मिल सके। राज्यपाल ने केन्द्र सरकार द्वारा कृषि और कृषकों के विकास के लिए उठाये गए कदमों की चर्चा करते हुए कहा कि खेत और किसान समृद्धि के लिए किए जा रहे कार्यों को किसानों तक अधिकाधिक पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि कृषि के जरिए अर्थव्यवस्था के विकास के लिए भी सभी को मिलकर कार्य करने की जरूरत है। उन्होंने प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल कृषि शिक्षण, अनुसंधान एवं प्रसार गतिविधियों की दक्षता वृद्धि के लिए अधिक से अधिक किए जाने पर भी जोर दिया।

कलराज मिश्र ने कहा कि कृषि विश्वविद्यालय कृषि क्षेत्र की वर्तमान, प्रत्याशित और अप्रत्याशित समस्याओं का कारगर ढंग से समाधान करने में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाए। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय कृषि अनुसंधान की ऐसी संस्कृति को प्रोत्साहन दे जिसमें वैज्ञानिक ज्ञान और प्रौद्योगिकी के उपयोग से खेती और इसे करने वाले किसानों का व्यापक स्तर पर भला हो सके।

राज्यपाल ने कहा, ''कृषि विश्वविद्यालय की सफलता शिक्षण के अलावा वहां की अनुसंधान और प्रसार की सफलताओं से भी आंकी जाती है। इसलिए जरूरी यह भी है कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता जैसी आधुनिक तकनीकों से फसल उत्पादकता को बढ़ाए जाने के प्रयासों के साथ ही फसल कटाई, प्रसंस्करण और विपणन में सुधार के प्रभावी प्रयासों को भी कृषि विश्वविद्यालय किसानों तक पहुंचाए।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.