Greater Noida: किसान एकता संघ ने विधायक धीरेंद्र सिंह को सौंपा ज्ञापन

Greater Noida: किसान एकता संघ ने विधायक धीरेंद्र सिंह को सौंपा ज्ञापन

Greater Noida: किसान एकता संघ ने विधायक धीरेंद्र सिंह को सौंपा ज्ञापन

Tricity Today | विधायक धीरेंद्र सिंह

किसान एकता संघ के पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय महासचिव बृजेश भाटी के नेतृत्व में जेवर के विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा है। संगठन के जिलाध्यक्ष कृष्ण नागर ने कहा की आज यमुना प्राधिकरण से नहीं मिले 64.7% अतिरिक्त मुआवजे के संबंध में क्षेत्रीय विधायक से मुलाकात की। हाल ही में आए हाईकोर्ट के आदेश से अवगत कराया और कहा कि लंबे समय से चली आ रही किसानों की अतिरिक्त मुआवजे की मांग मान्य मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अवगत करवाएं।

किसानों ने विधायक धीरेंद्र सिंह से मांग की है कि वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष रखें। बचे हुए किसानों को अतिरिक्त मुआवजे को लेकर कैबिनेट में अध्यादेश लाकर बचे शेष किसानों को उनका मुआवजा दिलाने का कार्य करें। विधायक ने पूर्ण आश्वासन दिया है जल्द ही मुख्यमंत्री से मिलकर किसानों की समस्या का समाधान कराया जाएगा। इस मौके पर राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रमेश कसाना, प्रताप नागर, बृजेश भाटी, कृष्ण नागर, अरविंद सेक्रेटरी, ठाकुर आलमगीर, अमजद, मोहम्मद, बॉबी जेवर आदि लोग मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.