गौतमबुद्ध नगर: दनकौर ब्लॉक की बहाली के लिए किसान एकता संघ जिलाधिकारी से मिला, ज्ञापन सौंपा

गौतमबुद्ध नगर: दनकौर ब्लॉक की बहाली के लिए किसान एकता संघ जिलाधिकारी से मिला, ज्ञापन सौंपा

गौतमबुद्ध नगर: दनकौर ब्लॉक की बहाली के लिए किसान एकता संघ जिलाधिकारी से मिला, ज्ञापन सौंपा

Google Image | दनकौर ब्लॉक की बहाली के लिए किसान एकता संघ जिलाधिकारी से मिला

रविवार को किसान एकता संघ के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरन प्रधान के नेतृत्व में दनकौर ब्लॉक की बहाली की मांग करते हुए जिलाधिकारी सुहास एलवाई से मिले। किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा है। संगठन के जिला अध्यक्ष कृष्ण नागर ने कहा कि दनकौर ब्लॉक जनपद का सबसे पुराना और बड़ा ब्लॉक था। जिसको प्रदेश सरकार ने खत्म कर दिया है। जनपद में 4 ब्लॉक थे। जिसमें बिसरख ब्लॉक में 6 ग्राम पंचायत थीं। उसमें दादरी के 18 गांवों को जोड़ दिया है। उसका अस्तित्व बचा दिया गया है।

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष जतन प्रधान ने कहा कि दनकौर ब्लॉक के क्षेत्र वासियों का कहना है कि दनकौर ब्लॉक से जेवर ब्लॉक की दूरी करीब 50 किलोमीटर है। क्षेत्र के किसान  इतनी दूर जाने में असमर्थ हैं। सभी लोगों का यह मानना है कि जेवर ब्लॉक की कुछ ग्राम पंचायतों को दनकौर ब्लॉक में जोड़ दिया जाए। क्योंकि दनकौर ब्लॉक में 12 ग्राम पंचायत पहले से बची हुई हैं। जिससे जिले के चारों ब्लॉकों का अस्तित्व बचा रहेगा। क्षेत्र की जनता को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। इन लोगों ने डीएम से कहा कि दनकौर महाभारतकालीन ऐतिहासिक कस्बा है। इसका अस्तित्व बचाए रखना श्रेयस्कर होगा। दनकौर से इस पूरे इलाके की जन भावनाएं जुड़ी हुई हैं।

इस मौके पर सोरन प्रधान, देशराज नागर, प्रताप नागर, रमेश कसाना, मोहन पाल बीडीसी, जतन प्रधान, बृजेश भाटी, गीता भाटी, जय वीर नागर, अखिलेश प्रधान, दिनेश्वर दयाल, जगदीश शर्मा, बल्ले नागर, बृजेश नागर, सतीश कनारसी, सुमित चपरगढ़, उमर प्रधान, प्रिया राघव, प्रदीप भाटी, लोकेश भाटी, आजाद अधाना, अहलकार प्रधान, सुनील भाटी, सुमित तोंगड, वीके चौधरी, बबली बरेला, अरविंद सेक्रेटरी, सीपी सोलंकी, मनोज नागर, सतीश बीडीसी और श्यामवीर आदि लोग मौजूद रहे हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.