Greater Noida: मकान मालिक ने महिला किराएदार के साथ किया दुष्कर्म, जानकारी होने पर पति ने छोड़ा, जानिए पूरा मामला

Greater Noida: मकान मालिक ने महिला किराएदार के साथ किया दुष्कर्म, जानकारी होने पर पति ने छोड़ा, जानिए पूरा मामला

Greater Noida: मकान मालिक ने महिला किराएदार के साथ किया दुष्कर्म, जानकारी होने पर पति ने छोड़ा, जानिए पूरा मामला

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

ग्रेटर नोएडा में रहने वाली एक महिला ने नोएडा के रहने वाले पूर्व मकान मालिक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया है। जिसके बाद आरोपी महिला को ब्लैकमेल कर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा, महिला से नाराज होकर उसका पति उसे छोड़कर चला गया है। परेशान होकर महिला ने पूर्व मकान मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ईकोटेक 3 कोतवाली क्षेत्र में एक महिला अपने पति के साथ रहती है। महिला ने पुलिस को बताया कि पहले नोएडा के सलारपुर गांव में नीरज भाटी के मकान में किराए पर रही थी। इस दौरान मकान मालिक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसका अश्लील वीडियो बनाया और उसे वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करता रहा। जब यह बात महिला के पति को पता चली तो वह उसे छोड़कर चला गया। इसके बाद महिला ने भी मकान खाली कर दिया और ईकोटेक 3 कोतवाली क्षेत्र में आकर रहने लगी। 

महिला का आरोप है कि आरोपी पूर्व मालिक उसे ग्रेटर नोएडा में आकर भी परेशान करने लगा। महिला ने आरोपी की हरकतों से तंग आकर पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करते हुए आरोपी पूर्व मकान मालिक नीरज भाटी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.