महेंद्र सिंह टिकैत जैसे नेता युगों में पैदा होते हैं : धीरेन्द्र सिंह

महेंद्र सिंह टिकैत जैसे नेता युगों में पैदा होते हैं : धीरेन्द्र सिंह

महेंद्र सिंह टिकैत जैसे नेता युगों में पैदा होते हैं : धीरेन्द्र सिंह

Tricity Today | धीरेन्द्र सिंह

किसानों के मसीहा के नाम से प्रसिद्द और Bhartiya Kisan Union के संस्थापक Mahendra Singh Tikait का मंगलवार को 85वां जन्मदिन किसान जागृति दिवस के रूप में दनकौर में मनाया गया है। सुबह करीब दस बजे किसानों और यूनियन ने मिलकर हवन और यज्ञ किया। किसान नेताओं और कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने महेंद्र सिंह टिकैत के चित्र पर पुष्प अर्पित करके उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जेवर से Bhartiya Janta Party के MLA Dhirendra Singh ने कहा, "महेंद्र सिंह टिकैत ने किसानों के लिए जीवनभर लड़ाई लड़ी। उनके जैसे नेता युगों में पैदा होते हैं।

कार्यक्रम के दौरान किसान नेताओं ने अपनी परेशानियां बताई। इस पर धीरेंद्र सिंह ने कहा, किसानों की समस्याओं को मुख्यमंत्री तक पहुंचाया जाएगा ताकि किसानों की 64.7 प्रतिशत अतिरिक्त मुआवजा, विकसित भूखंड और आबादी से जुड़ी समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करवाया जा सके। यमुना विकास प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी रविद्र कुमार ने कहा कि यमुना विकास प्राधिकरण क्षेत्र के किसानों को प्राधिकरण की आवासीय के अतिरिक्त औद्योगिक, संस्थागत और कमर्शियल योजनाओं में भी आरक्षण दिया जाएगा। प्राधिकरण क्षेत्र में स्थापित होने वाले उद्योगों में 25 प्रतिशत रोजगार क्षेत्रीय किसान परिवारों के सदस्यों को मिलेगा। 

कोरोना संक्रमण के कारण फैली महामारी के मद्देनजर शारीरिक दूरी के नियमों का पालन कराने के लिए डीसीपी राजेश कुमार, एडीसीपी रणविजय सिंह, दनकौर कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार पांडेय समेत काफी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। कार्यक्रम का संचालन कर रहे किसान पवन खटाना ने प्राधिकरण के अधिकारियों और जेवर विधायक के सामने कई मांग रखीं। बताया कि किसानों को अतिरिक्त मुआवजा, "जहां है-जैसी है" के आधार पर आबादी छोड़ने और किसानों के बच्चों को रोजगार दिया जाना चाहिए।

इस मौके पर प्राधिकरण के ओएसडी सचिन कुमार, नरेंद्र नागर, अशोक कुमार सक्सेना, अजय कुमार, दिनेश, संदीप गहलौत, कपिल देव, संजय सिंह, लज्जाराम, सुभाष चौधरी, अनित कसाना, परविदर अवाना, रजनीकांत अग्रवाल, सुनील प्रधान, रजनीकांत अग्रवाल, सुनील प्रधान, संदीप जैन, सुरेंद्र नागर, मनजीत सिंह, गजेंद्र चौधरी समेत सैकड़ों किसान मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.