ग्रेटर नोएडा वेस्ट में वर्ल्ड वाटर डे पर जुटेंगे दिग्गज

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में वर्ल्ड वाटर डे पर जुटेंगे दिग्गज

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में वर्ल्ड वाटर डे पर जुटेंगे दिग्गज

Tricity Today | ग्रेटर नोएडा वेस्ट संस्कृतिक सामाजिक संस्थान ने जेवर के विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह को निमंत्रण दिया

विश्व जल दिवस के अवसर पर 22 मार्च को ग्रेटर नोएडा वेस्ट में दिग्गज जुटेंगे। शहर में जल संरक्षण के लिए मिनी मैराथन का आयोजन किया जाएगा। लोगों को जागरूक करने के लिए ग्रेटर नोएडा वेस्ट संस्कृतिक सामाजिक संस्थान इसका आयोजन कर रहा है। रविवार को संस्थान ने जेवर के विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह को निमंत्रण दिया है।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट संस्कृतिक सामाजिक संस्थान के जैनेंद्र चौरसिया ने बताया कि कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, पूर्व क्रिकेटर और सांसद गौतम गम्भीर, ओलंपियन साक्षी मलिक, राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर, गौतम बुद्ध नगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा, मंत्री नवाब सिंह नागर, जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह, दादरी के विधायक तेजपाल सिंह नागर, नोएडा के विधायक पंकज सिंह को आमंत्रित किया गया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.