ट्राई सिटी में लोहड़ी और मकर संक्रांति की धूम, सज-धजकर समृद्धि की कामना की गई

ट्राई सिटी में लोहड़ी और मकर संक्रांति की धूम, सज-धजकर समृद्धि की कामना की गई

ट्राई सिटी में लोहड़ी और मकर संक्रांति की धूम, सज-धजकर समृद्धि की कामना की गई

Tricity Today | ट्राई सिटी में लोहड़ी और मकर संक्रांति की धूम

ट्राई सिटी (नोएडा, ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट) में सोमवार को लोहड़ी व मंगलवार को मकर संक्रांति का त्यौहार मस्ती और उत्साह के साथ मनाया गया। गौर सिटी सिक्सथ एवेन्यू, चेरी काउंटी, अरिहंत आर्डेन और कई अन्य हाउसिंग सोसायटियों में बहुत उत्साह के साथ फसल उत्सव मनाया गया है। मंगलवार को लोगों ने एक-दूसरे को तिल-मूंगफली से बने व्यंजन खिलाकर मकर संक्रांति की बधाई दी।

लोहड़ी के लिए सोमवार को सुबह से ही अलाव जलाने की तैयारी शुरू हो गई थीं। शाम को शहर की सोसायटियों में विशेष फायर कैंप का आयोजन किया गया। लोग पारंपरिक कपड़ों में सजे-धजे और अलाव के चारों ओर इकट्ठा होकर नाच-गाना चला। तिल, चावल और पॉपकॉर्न को आग में जलाकर परंपरागत रूप से त्यौहार मनाया गया। लोगों ने ईश्वर से समृद्धि और अपने प्रियजनों की सलामती के लिए प्रार्थना की।

मकर संक्रांति का त्यौहार मनाया

नोएडा, ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट में दर्जनों जगहों पर मकर संक्रांति का त्यौहार मनाया गया है। भंडारे का आयोजन किया गया और कैम्प लगाकर गरीब तबके के लोगों कंबल बांटे गए।

मकर संक्रांति के त्यौहार को लेकर लोगों में उत्साह देखा गया। हालांकि, कुछ लोग इस चर्चा में भी लगे रहे कि त्यौहार मंगलवार को नहीं बल्कि बुधवार को है। लेकिन, इसके बावजूद शहर में दर्जनों जगहों पर लोगों ने भंडारे का आयोजन किया। रास्ते चलते लोगों को प्रसाद दिया गया। कुछ संस्थाओं ने गरीब लोगों को कम्बल भी बांटे। मंदिरों में पूजा-अर्चना करने वालों की संख्या भी अन्य दिनों की तुलना में ज्यादा रही।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.