शादी के दिन ब्यूटी पार्लर में दुल्हन की हत्या, जानिए किसने दिया वारदात को अंजाम, बहन ने बताई पूरी कहानी

शादी के दिन ब्यूटी पार्लर में दुल्हन की हत्या, जानिए किसने दिया वारदात को अंजाम, बहन ने बताई पूरी कहानी

शादी के दिन ब्यूटी पार्लर में दुल्हन की हत्या, जानिए किसने दिया वारदात को अंजाम, बहन ने बताई पूरी कहानी

Google Image | शादी के दिन ब्यूटी पार्लर में दुल्हन की हत्या

मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के जावरा इलाके में शादी के लिए सज रही एक दुल्हन की ब्यूटी पार्लर में गला रेतकर हत्या कर दी गई है। एक सिरफिरे प्रेमी ने इस दर्दनाक घटना को अंजाम दिया। इस सनसनीखेज वारदात को लेकर पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। खुशियों का माहौल गम में बदल गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने छानबीन शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
 
जानकारी के मुताबिक जावरा के एक होटल में दुल्हन की शादी होने वाली थी। बारात के आगमन को लेकर तैयारियां चल रही थी। दुल्हन एक ब्यूटी पार्लर पर तैयार होने गई थी।  इसी दौरान उसके सिरफिरे आशिक ने बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए चाकू से गला रेत कर उसकी हत्या कर दी। 

बताया जा रहा है कि शाजापुर की रहने वाली दुल्हन शानू यादव की शादी नागदा निवासी गौरव जैन के साथ होनी थी। जब वह शादी के लिए तैयार हो रही थी तो शानू के फोन पर उसके प्रेमी ने ब्यूटी पार्लर के बाहर से ही कॉल किया। इसके बाद वह अचानक अंदर घुस गया और एक धारदार हथियार से दुल्हन शानू की गला रेत दिया। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। दुल्हन को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और पूरे क्षेत्र की नाकाबंदी कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले रही है।

पुलिस ने बताया कि मृतक महिला शानू और आरोपी राम के बीच पिछले चार साल से प्रेम-संबंध था। शानू की यह दूसरी शादी होने वाली थी। पहली शादी उज्जैन में हुई थी और उसका पति से तलाक हो गया था। दुल्हन की बहन ने बताया कि हमने सुबह होटल में नाश्ता किया फिर तैयार होने के लिए हम दीदी के साथ ब्यूटी पॉर्लर आ गए। हमें छोड़ने भैया और लड़के वालों की तरफ से दो लोग आए थे। पार्लर में दीदी का मेकअप शुरू हुआ ही था कि एक फोन आया। फिर थोड़ी देर बाद मुंह पर साफा बांधकर आए एक युवक ने दीदी के गले पर चाकू मारकर भाग गया। 
 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.