प्रेमी युगल ने एकसाथ पेड़ से लटककर फांसी लगाई, परिजन बोले- हमें नहीं पता था उठा लेंगे इतना बड़ा कदम

प्रेमी युगल ने एकसाथ पेड़ से लटककर फांसी लगाई, परिजन बोले- हमें नहीं पता था उठा लेंगे इतना बड़ा कदम

प्रेमी युगल ने एकसाथ पेड़ से लटककर फांसी लगाई, परिजन बोले- हमें नहीं पता था उठा लेंगे इतना बड़ा कदम

Tricity Today | प्रेमी युगल ने एकसाथ पेड़ से लटककर फांसी लगाई

युवक-युवतियों के बीच और शादी को आज भी परिवार वाले मान्यता नहीं दे रहे हैं। कहीं सम्मान के नाम पर हत्या कर दी जाती हैं तो कहीं प्रेमी आत्महत्या को मजबूर हो जाते हैं। रविवार को यूपी के फतेहपुर में ऐसी ही दिल दहलाने वाली घटना हुई है। एक गांव में परिवार ने प्यार को मान्यता नहीं दी तो प्रेमी युगल ने आत्महत्या कर ली है।

जिले में रविवार को परिजनों के विरोध के चलते दुखी प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। दोनों परिवार शोक में डूब गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पेड़ से दोनों शव उतरे और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने घटना की जांंच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार मलवां थानाक्षेत्र के तारापुर असवार गांव में परिजनों के विरोध और शादी के इंकार करने से दुखी प्रेमी युगल ने रविवार की सुबह पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों सुबह जंगल में पहुंचे। मिले और शादी में आ रही बाधाओं के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या का आत्मघाती निर्णय ले लिया। दोनों ने लड़की के दुपट्टे से फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

प्रेमी के मामा मोती सिंह ने बताया कि मेरा भांजा इन्द्र सिंह पुत्र सोहराज सिंह असोथर थाना के लखनहा गांव का निवासी था। वह मेरे घर में रहकर आईटीआई की पढ़ाई करता था। मेरे गांव के शेरा सिंह की पुत्री पूजा सिंह से उसे प्यार हो गया। लोगों ने बताया कि वह दोनों अक्सर मिलते थे और शादी करना चाहते थे। लेकिन हम लोगों से उन दोनों ने कभी अपनी शादी की मंशा नहीं बताई। हम लोग सिर्फ मिलने-जुलने की बात को गलत बताते हुए मना कर रहे थे। यदि दोनों शादी की बात बताते तो एक ही विरादरी के कारण हमें कोई इतराज नहीं होता। लेकिन लोकलाज के चलते ही हम लोगों ने मना किया था। 

मोती सिंह ने कहा, यदि यह मालूम होता कि दोनों इस हद तक जा सकते हैं तो शादी कर देते। अफसोस की बात यह कि दोनों ने अपनी बात खुलकर परिजनों से नहीं बताई और आज इतना बड़ा कदम उठा लिया है। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष शेर सिंह राजपूत ने बताया कि दोनों परिजनों की तरफ से कोई आरोप नहीं लगाया गया है। दोनों शवों का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे जांच बढ़ेगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.