Kanpur Encounter: लखनऊ पुलिस ने विकास दुबे के घर छापा मारा, भाभी के पास मिली रिवाल्वर

Kanpur Encounter: लखनऊ पुलिस ने विकास दुबे के घर छापा मारा, भाभी के पास मिली रिवाल्वर

Kanpur Encounter: लखनऊ पुलिस ने विकास दुबे के घर छापा मारा, भाभी के पास मिली रिवाल्वर

Google Image | विकास दुबे

कानपुर में हुई मुठभेड़ में 8 पुलिसकर्मियों को मारने वाला मुख्य आरोपी विकास दुबे की तलाश में उत्तर प्रदेश पुलिस ने 7 हजार पुलिस कर्मियों की 100 टीम बनाई है। शनिवार को लखनऊ पुलिस ने विकास दुबे के घर में छापामारी की है। लेकिन लखनऊ पुलिस को वहां से कुछ भी सफलता हासिल नहीं हुई है।

विकास दुबे का लखनऊ के कृष्णानगर में स्थित इंद्रलोक कॉलोनी में एक घर है। जिसमें विकास दुबे का भाई दीप और उसकी पत्नी भी रहती हैं। पुलिस ने शनिवार को लखनऊ में स्थित विकास दुबे के घर पर छापामारी की है। पुलिस को वहां से कोई भी सफलता हासिल नहीं हुई है। लखनऊ पुलिस को हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे की भाभी के पास से एक रिवाल्वर बरामद हुई है। विकास दुबे की भाभी का कहना है कि यह लाइसेंसी है। लेकिन पुलिस इस रिवाल्वर की जांच कर रही है।

आपको बता दें कि कानपुर के चौबेपुर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत विकरु गांव में हिस्ट्रीशीटर बदमाश विकास दुबे को गिरफ्तार करने के लिए एक पुलिस पार्टी गुरुवार की रात गई थी। पुलिस पार्टी का नेतृत्व वहां के डीएसपी कर रहे थे। चौबेपुर के एसएचओ, 3 सब इंस्पेक्टर और 3 कॉन्स्टेबल समेत करीब 15 पुलिसकर्मी टीम में शामिल थे। बताया गया है कि विकास दुबे और उसके गैंग ने जेसीबी मशीन रास्ते पर लगाकर पुलिस का रास्ता रोक लिया। जिसके कारण पुलिस को पैदल ही विकास दुबे के घर की तरफ जाना पड़ा। जब पुलिस टीम गली में पहुंची तो घरों की छतों पर घात लगाकर बैठे गैंग ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। 

इस गोलाबारी का जवाब पुलिसकर्मी देते उससे पहले ही डीएसपी, एसएचओ, तीन सब इंस्पेक्टर और तीन कांस्टेबल गोली लगने के कारण शहीद हो गए। पुलिस टीम के छह अन्य पुलिसकर्मी, एक होमगार्ड और एक स्थानीय निवासी भी गोलीबारी में घायल हुआ है। सभी घायलों का कानपुर के अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विकास दुबे और उसके गैंग की तलाश में उत्तर प्रदेश पुलिस और स्पेशल टास्क फोर्स गुरुवार की रात से ही जुट गए थे। यूपी के अपर पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) प्रशांत कुमार और कानपुर के आईजी मोहित अग्रवाल के नेतृत्व में 7000 से ज्यादा पुलिसकर्मी विकास दुबे की तलाश में जुटे थे। शुक्रवार की सुबह विकास दुबे के मामा और एक साथी की पुलिस के साथ मुठभेड़ हुई थी। जिसमें दोनों मारे गए थे।

शुक्रवार को दिनभर सोशल मीडिया पर सूचनाएं प्रसारित होती रहीं कि विकास दुबे पुलिस से मुठभेड़ में मारा गया है। कभी यह मुठभेड़ औरैया में तो कभी उन्नाव में बताई गई। यह भी जानकारी मिली कि मुठभेड़ कानपुर में हुई है। इन सारी सूचनाओं को कानपुर रेंज के आईजी मोहित अग्रवाल ने अफवाह करार दिया है। उन्होंने यह भी चेतावनी दी है कि इस तरह की अफवाहों को उड़ाने वाले लोगों पर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। दरअसल, आईजी मोहित अग्रवाल का मानना है कि यह सारी सूचनाएं गलत ढंग से विकास दुबे गैंग के सदस्य प्लांट कर रहे हैं। जिनका मकसद उत्तर प्रदेश पुलिस की जांच को प्रभावित करना है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.