महेंद्र सिंह चोरोली बने भारतीय किसान यूनियन भानु के प्रमुख महासचिव

महेंद्र सिंह चोरोली बने भारतीय किसान यूनियन भानु के प्रमुख महासचिव

महेंद्र सिंह चोरोली बने भारतीय किसान यूनियन भानु के प्रमुख महासचिव

Tricity Today | महेंद्र सिंह चोरोली बने भारतीय किसान यूनियन भानु के प्रमुख महासचिव

भाकियू भानु संगठन की पंचायत का आयोजन बुधवार को  चोरोली गांव स्थित महेंद्र सिंह चोरोली के आवास पर किया गया। जिसमें उन्होंने सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ भानु गुट का दामन थाम लिया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बड़ी जिम्मेदारी से नवाजते हुए आभार प्रकट किया।

भारतीय किसान यूनियन भानु के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह का चोरोली पहुचने पर जोरदार स्वागत किया गया। जहां पर टिकैत गुट के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव व किसानों के दिग्गज नेता महेंद्र सिंह चोरोली ने सैकड़ो कार्यकर्ताओ के साथ भानु गुट की सदस्यता ली। संगठन के मुखिया ने उन्हें राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी। बीते सप्ताह महेंद्र सिंह को टिकैत गुट से निष्कासित कर दिया गया था जिससे उनके समर्थकों में मायूसी का माहौल था। भानु गुट में महत्वपूर्ण भूमिका मिलने पर कार्यकर्ताओं में जोश भर गया। 

महेंद्र सिंह चोरोली की पहचान क्षेत्र में जुझारू किसान नेता के रूप में है उनके भानु गुट में आने से आसपास के कई जिलों में  संगठन की शक्ति में भारी इजाफा होगा। उनके साथ ही ओमप्रकाश कसाना को राष्ट्रीय संरक्षक बनाया गया तथा अलीगढ़ जिले में किसानों के जुझारू नेता सुंदर सिंह बालियान को भी महत्वपूर्ण पद से नवाजा गया है। इस मौके पर राकेश अत्री, भोले शंकर, प्रकाश फौजी, मनीष शर्मा, केशव शर्मा, पूरन पहलवान, योगेश फौजी, जय कुमार नेता जी आदि सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.