उजड़े परिवारों को बचाना ही जिंदगी का मुख्य उद्देश्य: महिला थाना प्रभारी मनु चौधरी

उजड़े परिवारों को बचाना ही जिंदगी का मुख्य उद्देश्य: महिला थाना प्रभारी मनु चौधरी

उजड़े परिवारों को बचाना ही जिंदगी का मुख्य उद्देश्य: महिला थाना प्रभारी मनु चौधरी

Tricity Today | महिला थाना प्रभारी मनु चौधरी

नोएडा के सेक्टर 39 स्थित महिला थाना प्रभारी मनु चौधरी अपने प्रयासों से तलाक की दहलीज पर पहुंच चुके कई जोड़ों को एक कर चुकी है। मनु चौधरी ने बताया कि उजड़े घरों को बसाने में उन्हें बहुत सुकून मिलता है। थाने में आने वाली हर महिला को वह यही समझाती और पूरा प्रयास करती हैं कि दोनों के बीच झगड़े लड़ाई समाप्त हो जाए और दोनों शांतिपूर्वक प्रेम से दांपत्य जीवन गुजार सकें।

मूल रूप से शामली जिला के आदमपुर गांव की रहने वाली मनु चौधरी के पिता विजय पाल सिंह एक किसान हैं। मनु की प्रारंभिक शिक्षा दीक्षा गांव में हुई हुई। इसके बाद उन्होंने स्नातक करने बाद में बीएड की शिक्षा ग्रहण की तथा बाद में मेहनत कर कर पुलिस सेवा में भर्ती हो गई। गाजियाबाद में उनकी पहली जॉइनिंग हुई। गौतम बुद्ध नगर के सेक्टर 39 महिला थाने में उनकी दूसरी जॉइनिंग 13 मार्च 2020 को हुई। उनके पति मर्चेंट नेवी में कैप्टन है। 

मनु चौधरी कहती है कि उनकी पूरी कोशिश रहती है कि आपसी कलह से प्रताड़ित महिलाएं जब उनके पास आती है। तो वह हर संभव प्रयास करती है कि पति पत्नी में सुलह हो जाए तथा दोनों आराम से दांपत्य जीवन गुजार सकें। इसमें उन्हें अक्सर सफलता भी मिलती है जिससे उन्हें संतुष्टि मिलती है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.