ग्रेटर नोएडा वेस्ट : ला रेजिडेंशिया के मेंटेनेंस कर्मचारियों ने हड़ताल की, 4 महीने से नहीं मिला वेतन

ग्रेटर नोएडा वेस्ट : ला रेजिडेंशिया के मेंटेनेंस कर्मचारियों ने हड़ताल की, 4 महीने से नहीं मिला वेतन

ग्रेटर नोएडा वेस्ट : ला रेजिडेंशिया के मेंटेनेंस कर्मचारियों ने हड़ताल की, 4 महीने से नहीं मिला वेतन

Google Image | La Residentia

ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित ला रेजिडेंशिया सोसायटी के मेंटिनेस कर्मचारियों ने वेतन नहीं मिलने पर मंगलवार को काम करना बंद कर दिया और हड़ताल पर बैठ गए। आरोप है कि चार माह से उन्हें वेतन नहीं मिला है। कर्मचारी सोसायटी के निवासियों से वेतन मांग रहे हैं। सुबह से ही कर्मचारी करीब तीन से चार घंटे तक हड़ताल पर बैठे रहे। 

हड़ताल के कारण सोसायटी के निवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कहीं पानी खत्म हो गया तो कहीं पर अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ा। सोसायटी के रहने वाले सुमिल जलोटा और सुमित बैसोया ने बताया कि मंगलवार सुबह से ही सभी कर्मचारी काम बंद कर हड़ताल पर बैठ गए थे। मेंटिनेस टीम के न होने से निवासियों की समस्या बढ़ गई थी। सुबह से ही पानी और बिजली के अलावा किसी तरह की शिकायत का समाधान नहीं किया जा सका है।

आरोप है कि 20 से अधिक लोगों को चार महीने से वेतन नहीं मिला है। सोसायटी में इससे पहले भी कई बार हाउस कीपिंग और सुरक्षा गार्ड भी हड़ताल पर रहे थे। हमारी तरफ से पूरा मेंटिनेस चार्ज दिया जा रहा है। इसके बाद भी समस्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। 

वहीं मेंटिनेस कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से निवासी परेशान है। कई टावर का पानी खत्म हो गया। निवासियों ने टि्वटर पर प्रशासन और प्राधिकरण से इसकी शिकायत की है। बिल्डर प्रबंधन का कहना है कि स्टाफ की समस्या को लेकर बातचीत हुई है। जल्द ही स्टाफ की समस्या को हल करेंगे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.