ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बड़ा हादसा, तीन लोगों की मौत, दो की हालत गम्भीर

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बड़ा हादसा, तीन लोगों की मौत, दो की हालत गम्भीर

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बड़ा हादसा, तीन लोगों की मौत, दो की हालत गम्भीर

Tricity Today | ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बड़ा हादसा, तीन लोगों की मौत, दो की हालत गम्भीर

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बड़ा हादसा हुआ है। यहां पतवाड़ी गांव के समीप तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। इस भीषण हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें पुलिस ने एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। पुलिस ने क्रेन को मौके पर ले जाकर कार को नाले से बाहर निकाला है।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के एसीपी ने बताया कि रविवार की दोपहर एक वैगनआर कार पतवाड़ी गांव की ओर से गैलेक्सी अपार्टमेंट की तरफ जा रही थी। कार की रफ्तार बहुत तेज थी। जिसका नियंत्रण बिगड़ गया और कार नाले में जाकर गिरी। इस हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। एसीपी ने बताया कि कार में 5 लोग सवार थे। जिनमें से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। 2 लोगों की हालत बहुत ज्यादा गंभीर है। उन्हें पुलिस ने अस्पताल में भर्ती करवा दिया है।

एसीपी ने बताया कि कार को नाले से बाहर निकाल लिया गया है। जांच पड़ताल में कार से बीयर की कई कैन बरामद हुई हैं। हादसे में मारे गए एक व्यक्ति की शिनाख्त कर ली गई है। बाकी चार लोगों के बारे में अभी जानकारी जुटाई जा रही है। तीन शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है।

अभी इन लोगों के परिवारों से कोई व्यक्ति अस्पताल या थाने नहीं पहुंचा है। जिस व्यक्ति की शिनाख्त हो गई है, उसके परिजनों को इतना दी जा रही है दे दी गई है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.