नोएडा में बड़ा हादसा, कार ने मारी ई-रिक्शा में टक्कर, एक व्यक्ति की मौत, छह घायल

नोएडा में बड़ा हादसा, कार ने मारी ई-रिक्शा में टक्कर, एक व्यक्ति की मौत, छह घायल

नोएडा में बड़ा हादसा, कार ने मारी ई-रिक्शा में टक्कर, एक व्यक्ति की मौत, छह घायल

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

Noida News : नोएडा में रविवार की शाम बड़ा हादसा हुआ है। शहर के थाना सेक्टर-20 क्षेत्र में टी-सीरीज चौराहे पर रविवार को एक कार ने एक ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एक महिला की मौत की मौत हो गयी। महिला ई-रिक्शा में सवार थी। छह अन्य घायल हुए हैं। उन्हें पुलिस ने अस्पताल में भर्ती करवाया है। सभी को खतरे से बाहर बताया गया है।

थाना सेक्टर-20 के प्रभारी निरीक्षक आरके सिंह ने बताया कि रविवार को ई-रिक्शा से शिवालिक घोष (32 वर्ष) और अन्य छह लोग जा रहे थे। जब सारे लोग टी-सीरीज चौराहे पर पहुंचे तक एक कार ने इस ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। आरके सिंह के अनुसार इस घटना में सभी सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में शिवाली घोष की उपचार के दौरान मौत हो गई है।    पुलिस के अनुसार अज्ञात कार चालक लापरवाही से कार चला रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।

कोरोना से बचाव के उपायों का पालन नहीं हो रहा

कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के उपायों का नोएडा शहर में लोग पालन नहीं कर रहे हैं। नियमों के मुताबिक ई-रिक्शा में अधिकतम 4 लोग यात्रा कर सकते हैं। हादसे का शिकार हुए ई-रिक्शा में 7 लोग सवार थे। मतलब, तय मानकों से ज्यादा लोगों को रिक्शा चालक ने बैठाया हुआ था। वैसे भी सामान्य नियमों के तहत ई-रिक्शा में अधिकतम 6 लोगों को यात्रा करने की इजाजत है। ऐसे में साफ है कि शहर में लोगों कोरोना से बचाव के उपायों का सही ढंग से पालन नहीं कर रहे हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.